रविवार को ठहाकों से गूंजेगा ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट

हरियाणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हास्य कवि सम्मेलन रविवार को

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, केंद्रीय चुनाव प्रबंधन की सदस्य डॉ सुधा यादव, पटौदी हरि मंदिर आश्रम के संचालक स्वामी धर्मदेव सहित राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ उद्योग जगह की गई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी

गुरुग्राम। शहर के सेक्टर 17 ए स्थित ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट हॉल ठहाकों से गूंजेगा। हरियाणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शाम 5:30 बजे हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें अनिल अग्रवंशी, खुशबू शर्मा और हरियाणवी हास्य कवि सुंदर कटारिया अपनी रचनाओं से लोगों को गुदगुदाएंगे। टीम जीएल शर्मा की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में जीएल शर्मा सामाजिक, शैक्षिक और धार्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहर के गणमान्य लोगों को भी सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, केंद्रीय चुनाव प्रबंधन की सदस्य डॉ सुधा यादव, पटौदी हरि मंदिर आश्रम के संचालक स्वामी धर्मदेव सहित राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ उद्योग जगह की गई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

टीम जीएल शर्मा के वरिष्ठ सदस्य सुखबीर कटारिया एवं मदन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम दिया जा रहा है। हर साल जीएल शर्मा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी उनके जन्मदिन पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इन लोगों ने बताया कि कार्यक्रम ठीक शाम 5:30 बजे आरंभ होगा। इस कार्यक्रम में शहर के सभी नागरिक सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम में एंट्री निशुल्क है। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!