भाजपा सरकार है बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाली की ज़िम्मेदार- चौधरी संतोख सिंह

दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पद यात्रा ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ मैं उमड़ रही है भारी भीड़

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 21 जुलाई को होगा कांग्रेस पार्टी का ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान

गुरुग्राम, 20 जुलाई, 2024 – जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी संतोख सिंह ने कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा के विरुद्ध ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत आज गाँव झाड़सा में जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गाँव, कॉलोनियाँ और सेक्टर सभी बदहाल है और पिछले 10 सालों में कोई भी भाजपा के प्रतिनिधि और सरकार के अधिकारी एवं कर्मचारी बादशाहपुर हलके की सुध लेने नहीं आए। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाली के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार ज़िम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार से किसान, मज़दूर, नौजवान, कर्मचारी एवं व्यापारी सभी वर्ग परेशान है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के 10 साल के कुशासन के खिलाफ ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ नाम से प्रदेशव्यापी अभियान चलाया हुआ है और लोक सभा सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान में पदयात्रा कर रहे हैं। श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पद यात्रा ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ मैं भारी भीड़ उमड़ रही है। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 21 जुलाई 2024 (रविवार) को ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान चलाया जाएगा जिसमें लोक सभा सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पालम विहार में शाम 5.00 बजे रेजांगला चौक से कृष्णा चौक तक पद यात्रा करेंगे।आप सभी से अनुरोध है कि पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचकर ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान का हिस्सा बनें।

Previous post

बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है ‘हरियाणा मांगे हिसाब’, भाजपा ने आरंभ किया ‘हुड्डा दे जवाब’

Next post

कम्प्यूटर आपरेटरों की हडताल से प्रदेश को लगभग 400 करोड़ रूपये का राजस्व नुकसान हो चुका है : विद्रोही

You May Have Missed