प्रदेश की जनता हरियाणा पोर्टल की सरकार से तंग आ चुकी है : डा.राजसुनेश यादव

– नांगल काठ व डोहर कलां में महिला कांग्रेस जिला महेंद्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष बनाने पर ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष डा. राजसुनेश यादव ने कहा है कि भाजपा की पोर्टल सरकार से हरियाणा की जनता अब बेहद तंग आ चुकी है और जनता प्रदेश में बदलाव लाने के लिए तैयार है। फेमिली आईडी, प्रोपर्टी आईडी व अन्य ऑनलाइन सुविधाएं प्रदेश के लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। इनमें हुई त्रुटियों को हटाने के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं है। उपरोक्त उद्गार नारनौल विधानसभा के गांव नांगल काठा व डोहरकलां में डॉक्टर राज सुनेश यादव ने उन्हें महेंद्रगढ़ जिले की महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर ग्रामीणों द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में बोल रही थी।

कांग्रेस नेत्री ने उपरोक्त गांवों में घर घर जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है लेकिन प्रदेश के लोगों को अब अधिक दिनों इस सरकार की जुल्म ज्यादती सहनी नहीं पड़ेगी क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेजी से लगातार बढ़ रहा है और कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हरियाणा में अगली सरकार बनाएगी।

नव नियुक्त महिला ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने बताया कि गांवों में लोगों की एक ही आवाज है कि अबकी बार कांग्रेस सरकार। ग्रामीणों ने कांग्रेस की सरकार लाने के लिए तन-मन-धन से अपना समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें डा. राजसुनेश यादव पर पूरा भरोसा है जिनके ससुर भाई रामसिंह ने जिला परिषद प्रमुख व कांग्रेस के महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष रहते हुए जिस प्रकार से क्षेत्र की सेवा की थी उसी प्रकार वह भी इस बार नारनौल विधानसभा में वे हलके की आवाज को मजबूत करेंगी और नारनौल को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाएंगी।

डॉ राज सुनेश यादव ने कांग्रेस हाई कमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनको लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, दीपक बावरिया, हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने जिम्मेदारी दी है वह उनके बताए रास्ते पर चलकर जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर उपरोक्त नेताओं के विश्वास पर खरा उतरेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से इंदिरा देवी, माया देवी, रीना, अनुराधा, चित्रा, नीतू, संदीप राव उर्फ टिल्लू, सतीश यादव, सुरेश फौजी व अनिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post

भाजपा सरकार कर्मचारी और युवा विरोधी, बेरोजगारी ने रिकॉर्ड तोड़े : राव सुखबिन्द्र सिंह 

Next post

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने नगर निगम गुरुग्राम में कार्यरत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष सिंगला पर लगाया 5 हजार रुपए का जुर्माना

You May Have Missed

error: Content is protected !!