भाजपा सरकार कर्मचारी और युवा विरोधी, बेरोजगारी ने रिकॉर्ड तोड़े : राव सुखबिन्द्र सिंह 

कंप्यूटर ऑपरेटर्स के धरना पर जाकर, माँगों का किया समर्थन 

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ, जिला महेंद्रगढ़ के बैनर तले लघु सचिवालय में चल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर्स के धरना-प्रदर्शन को आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व अधीक्षण अभियंता राव सुखबिन्द्र सिंह व दिनेश कुमार शर्मा उर्फ पाला राम ने अपना समर्थन दिया और विश्वास दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कंप्यूटर ऑपरेटर्स की सभी जायज माँगों को पूरा करवाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारी और युवा विरोधी है। इस सरकार में जितनी बेरोजगारी बढ़ी है, पहले कभी नहीं बढ़ी| सरकारी विभागों में पद रिक्त पड़े हैं, किन्तु सरकार नियमित भर्ती नहीं कर रही है। सरकार एचकेआरएन के माध्यम से कच्चे कर्मचारी भर्ती करके उनका आर्थिक शोषण कर रही है। ऐसे कर्मचारियों को न तो पूरा वेतन मिलता है और न उनकी नौकरी की कोई सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की माँगे जायज हैं और सरकार को शीघ्र पूरी करनी चाहिए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कोई भी नियमित भर्ती पारदर्शी तरीके से पूरी नहीं हुई। अधिकांश भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। बड़े पदों पर हरियाणा से बाहर के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है और हरियाणा के युवाओं को ग्रुप डी या कच्चे कर्मचारी तक सीमित किया जा रहा है। जिससे प्रदेश के युवाओं में भारी रोष है और आने वाले विधानसभा चुनाव में वे भाजपा का सूपड़ा साफ़ करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने पर कांग्रेस सभी कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर नियमित करेगी।

हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के जिला प्रधान प्रवीण कुमार और उप-प्रधान विकास यादव ने बताया कि उनकी प्रमुख माँग है कि उनको 58 साल की उम्र तक सेवा-सुरक्षा और हरियाणा सरकार के खजाने से सैलरी दी जाए| उन्होंने कहा कि सरकार के सभी महत्वपूर्ण कार्य वे ही लोग पूरे करते हैं और डिजिटल हरियाणा का सपना साकार करने में सर्वाधिक भूमिका उन्हीं की है। लेकिन सरकार उनकी माँगे नहीं मान रही है। इसलिए मजबूरन उन्हें धरना-प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है।

इस अवसर पर श्री राव के साथ ऋषिदेव शास्त्री, बी एल यादव, वेदप्रकाश यादव तथा कैप्टेन अभिजीत भी उपस्थित थे। धरना-प्रदर्शन में विभिन्न विभागों में डीसी रेट पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने भाग लिया।  

– हरियाणा कंप्यूटर प्रोफैशनल्ज संघ की मुख्य मांगों को पूरा करे सरकार:दिनेश कुमार उर्फ पालाराम

दुसरी ओर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफैशनल्ज संघ की और से अपनी मांगों को लेकर मिनी सचिवालय में धरना प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर संघ के साथियों के समर्थन में कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिनेश कुमार उर्फ पालाराम ने आज उनके बीच जाकर हड़ताली कर्मचारियों के पक्ष में पूरजोर आवाज उठाई। 

दिनेश कुमार ने सरकार से अनुरोध किया कि जो कंप्यूटर प्रोफैशनल्ज संघ की मांगे हैं उनपे गौर किया जाए व उनको पूरी करे। संघ ने अपनी मुख्य मांग रखी कि सभी DTS( IT सोसाइटी) का केंद्रीयकरण करके बजट का प्रावधान किया जाए, सभी कार्यरत्त कर्मचारियों के पद सृजित किए जाए, HKRNL में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापिस DITS में शामिल किया जाए, समान काम समान वेतन दिया जाए, 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, सरकार रेगुलाईजेशन एक्ट लेकर आती हैं व उसमे DITS को शामिल किया जाए।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि कर्मचारियों की उपरोक्त मांगों को अविलंब सरकार को द्वारा पूरी करनी चाहिए ।

You May Have Missed

error: Content is protected !!