अमित शाह की 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में तैयारियों को ले मुख्यमंत्री व अन्य प्रदेश पदाधिकारीयों ने की प्रमुख कार्यकर्ता बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में आयोजित बीसी सम्मान रैली की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री व अन्य प्रदेश पदाधिकारीयों ने की प्रमुख कार्यकर्ता बैठक

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कर रहे थे अन्य स्थानों पर रैलियां, कार्यक्रम में रहे गैर हाजिर

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। आगामी 16 जुलाई को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ कैंपस में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बीसी सम्मान रैली की तैयारीयों को लेकर आज पाली में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रमुख कार्यकर्ता बैठक हुई। वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की गैरहाजिरी चर्चा का विषय रही। उधर मंडी अटेली की सभा में राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उन्हें अमित शाह के कार्यक्रम की कोई विधिवत जानकारी नहीं है।
         
रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, विधानसभा की डिप्टी स्पीकर रनवीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, महामंत्री अर्चना गुप्ता, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कर्ण देव कंबोज मंच उपस्थित रहे। बैठक में सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री भी मौजूद थे।
      
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 16 जुलाई के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने दावा किया की रैली में कम से कम 50 हजार लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरियाणा सरकार ने क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दी हैं तथा बीसी कोटे का रिजर्वेशन भी सरकार ने बढ़ा कर 27 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीसी कोटे से पिछली रिक्त नौकरियों को बैकलॉग द्वारा भरा जाएगा।

वही इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री व गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह गैरहाजिर रहे। उनकी गैरहाजरी चर्चा में रही की एक और भाजपा के चाणक्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में रैली है। इस रैली को सफल करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री आज महेंद्रगढ़ में थे। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय राज्य मंत्री व गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह जिला महेंद्रगढ़ की अटेली विधानसभा में अपनी बेटी आरती राव के साथ सेहलंग गांव व मंडी अटेली में जनसभा की। मंडी अटेली की जनसभा में उन्होंने नाराजगी भी जताई की उन्हें अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर कोई विधिवत जानकारी नहीं दी गई।

Previous post

जनता ने चौधरी धर्मबीर सिंह को जीताकर बीजेपी की ताकत को बरकरार रखने में सहयोग दिया : राव इंद्रजीत सिंह

Next post

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने लिया राज्य स्तरीय बीसी सम्मान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा

You May Have Missed