मोहन लाल की संगठनात्मक कार्यकुशलता के अनुभव का पार्टी को मिलेगा लाभ : जीएल शर्मा 

-मोहन लाल बडौली को हरियाणा भाजपा की कमान सौंपने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार 

बोले, मोदी-मनोहर के आशीर्वाद से सीएम नायब सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली की जोड़ी विधानसभा चुनाव में करेगी कमाल

गुरुग्राम। भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने मोहन लाल बडौली को हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र में पावर मिनिस्ट मनोहर लाल, प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी सहित तमाम नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मोहन लाल बडौली के पास संगठन का अच्छा अनुभव है। पार्टी में प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके पास लंबे समय तक रही। वह राई से विधायक और अभी हाल ही मे लोकसभा का चुनाव भी उन्होंने लड़ा है। उनके पास अच्छा खासा अनुभव है। जीएल शर्मा ने कहा कि मोहन लाल की संगठनात्मक कार्यकुशलता के अनुभव का पार्टी को भरपूर लाभ मिलेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से सीएम नायब सैनी और मोहन लाल की जोड़ी कमाल करेगी।  जीएन शर्मा ने मोहन लाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुंए कहा कि 1995 में मोहनलाल मुरथल के मंडल अध्यक्ष बने।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान जिला परिषद में चुने गए थे।

2019 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और 2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वह इस राई सीट से विधानसभा चुनाव जीतने वाले पहले बीजेपी उम्मीदवार हैं। मोहन लाल बड़ौली 1989 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं ।मोहनलाल 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। वह सोनीपत क्षेत्र के बहुत कम भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं में से थे। इनेलो राज के दौरान मुरथल से जिला परिषद का चुनाव जीतने वाले वह पहले भाजपा उम्मीदवार थे। 2020 में बडौली को भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, 2021 में, उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

जानिए अपने नए प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली को।

पंडित मोहन लाल बड़ौली का जन्म साल 1963 में सोनीपत जिले की राई तहसील के बडौली गांव में हुआ था।

उनके पिता पंडित काली राम कौशिक विख्यात कवि थे और पंडित लख्मीचंद जी की रागनियों के प्रशंसक थे।

मोहन लाल बड़ौली पेशे से किसान भी हैं और कपड़े के व्यापारी भी रहे हैं।

मोहनलाल बडौली जी साल 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।

1995 में वे भाजपा में आए और उन्हें मुरथल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया।

पंडित मोहनलाल बडोली इनेलो राज में जिला परिषद के लिए चुने गए, पहली बार भाजपा से सोनीपत में कोई व्यक्ति जिला पार्षद चुना गया।

साल 2019 में उन्होंने राई से विधानसभा का चुनाव लड़ा और पहली बार राई से भाजपा के टिकट पर कोई व्यक्ति विधायक बना।

2020 में वे भाजपा, सोनीपत के जिला अध्यक्ष बने।

2021 में हरियाणा प्रदेश भाजपा में प्रदेश महामंत्री बने।

विभिन्न चुनावों में भाजपा के लिए चुनाव प्रबंधन का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया।

2024 में सोनीपत लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी बने और लोकसभा चुनाव समिति के भी सदस्य रहे।

फिर 2024 में ही भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!