गांव भुड़का में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गुरुग्राम, 20 जून। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मोहलड़ राम की धर्मपत्नी श्रीमती फूली देवी का आज 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गांव भुड़का में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीमती फूली देवी की अंत्येष्टि में मानेसर के नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार से पूर्व हरियाणा पुलिस की तरफ से एएसआई राजबीर सिंह की अगुवाई में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की सलामी देने के बाद क्रिमिनेशन सम्मान निधि की राशि भी परिजनों को दी गयी।

इसके उपरान्त स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल, सुबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान, इन्द्र सिंह हंस, लेखराज सिंह राघव, सत्यनारायण सरपंच, राज सिंह नम्बरदार, सत्य प्रकाश, प्रवीण कुमार पटवारी, चांद सिंह, सूबेदार विजय सिंह , भूप सिंह, नवल सिंह, रंगी लाल सहित अन्य गणमान्य ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ा कर कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

error: Content is protected !!
Share via
Copy link