भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के धर्मबीर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस के राव दान सिंह को दूसरे नंबर पर रहकर हार का मुंह देखना पड़ा। काउंटिंग के दौरान हालांकि वे एक बार आगे निकले थे, मगर धर्मबीर सिंह ने फिर से बढ़त बनाई और उसे अंत तक जारी रखा। जिला महेंद्रगढ़ की नांगल चौधरी नारनौल, अटेली व महेंद्रगढ़ सीट पर धर्मवीर सिंह ने लगातार बढ़त बनाए रखी। इन चारों सीट पर आई मतदाताओं ने अपने समुदाय के अहीर नेता दान सिंह को नकार दिया जबकि जाटलैंड भिवानी, तोशाम, बाढ़ड़ा, लोहारु व दादरी से उनको अच्छा समर्थन मिला । जाटलैंड ने जाट नेता धर्मवीर सिंह को नहीं स्वीकारा। चौधरी धर्मवीर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रावधान सिंह को 40809 मतों से पराजित किया।

भाजपा ने 2019 में जीते धर्मवीर सिंह को एक बार फिर मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने महेंद्रगढ़ से ही चार बार के विधायक राव दान सिंह को टिकट दिया था। धर्मबीर जाट समुदाय से आते हैं और राव दान सिंह यादव हैं। महेंद्रगढ़ सीट पर यादव और भिवानी में जाट वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। यह इलाका कभी चौधरी बंसीलाल का गढ़ माना जाता था।

2008 से पहले भिवानी और महेंद्रगढ़ दो अलग-अलग सीटें थीं। मगर 2008 में हुए परिसीमन के बाद इन दोनों सीटों को मिलाकर एक कर दिया गया. 2014 में मोदी लहर में भाजपा ने कांग्रेस को हरा दिया। धर्मबीर सिंह को 63 फीसदी वोट मिले थे जबकि श्रुति चौधरी को सिर्फ 25 फीसदी मत प्राप्त हुए थे. तीसरे नंबर पर जननायक जनता पार्टी की स्वाती यादव रही थीं, जिन्‍हें 84,956 हजार मत मिले थे। धर्मबीर सिंह 2019 में दूसरी बार चुने गए थे। दोनों बार उन्‍होंने श्रुति चौधरी को हराया था।

क्‍या कहता है समीकरण

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर कुल 15,66,494 मतदाता हैं। इनमें जाट और यादव मतदाताओं की संख्‍या ज्‍यादा है। भिवानी में जाट तो महेंद्रगढ़ में यादव वोटर अच्‍छी खासी तादात में हैं। ज‍िस ओर ये दोनों जाते हैं, मुकाबला उधर ही हो जाता है। महेंद्रगढ़ की 4 विधानसभा सीटों में से 3 भाजपा और एक सीट कांग्रेस के पास है। वहीं भिवानी की 3 सीटों में से 2 भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। इसे अहीरवाल का इलाका भी माना जाता है और कहते हैं क‍ि ज‍िस ओर यादव इस बार जाएगा, जीत उसी की होगी। इसल‍िए सभी दलों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है।

भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा की नौ विधानसभा का फ़ाइनल रिज़ल्ट

भिवानी से भाजपा की बढत- 28851 तोशाम से भाजपा की बढ़त- 8064 लोहारू से कांग्रेस की बढ़त- 9319

दादरी से कांग्रेस की बढ़त 4292 बाढ़डा से कांग्रेस की बढ़त 27102 महेन्द्रगढ़ से भाजपा की बढ़त 4840

अटेली से भाजपा की बढ़त 19503 नांगल चौधरी से भाजपा की बढ़त 2472 नारनौल से भाजपा की बढ़त 17662

error: Content is protected !!