जयहिंद ने अपने आंदोलनों के कपडे नीलाम कर जयहिंद सेना के लिए जुटाया 4 लाख 21 हजार रूपये का फण्ड

गौशाला और वृद्धाश्रम में भी देंगे दान – जयहिंद

जयहिंद का परणे से लेकर कोट तक हुआ नीलाम

जयहिंद ने भामाशाह साथियों का किया धन्यवाद

ऑस्ट्रेलिया , अमेरिका, न्यूजीलैंड में रह रहे दोस्तों ने ख़रीदे जयहिंद के आंदोलनों के कपडे

2100 से लेकर 51 हजार रूपये में नीलाम हुए जयहिंद के कपडे

रौनक शर्मा

रोहतक / शनिवार को जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद बड़े अनोखे ढंग से अपना जन्मदिन मनाते हुए दिखे | उन्होंने इस अवसर पर अपने सभी पुराने कपडे नीलाम किये और अपनी जयहिंद सेना के लिए फण्ड इकट्ठा किया | इस मौके पर उनके हरियाणा के साथियों ने ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया , अमेरिका, न्यूजीलैंड और कनाडा में रह रहे दोस्तों ने भी बढचढ कर इस नीलामी में हिस्सा लिया और उनकी चीजे खरीद जयहिंद सेना में दान किया |

जयहिंद ने इस मौके कहा कि ये कपडे पहन कर उन्होंने और जयहिंद सेना के साथियों ने हरियाणा की जनता की आवाज उठाई | उनके साथी ही उनके भामाशाह है | उन्हीं की मदद से आज तक वे जनता के मुद्दों के लिए शासन और प्रशासन से लड़ पाए | कोई नेता या बिजेनसमैन उनके पीछे नहीं है बल्कि जनता का और उनके साथीयों का ही सहयोग है | जनता भी उनका ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें ताकि वो हरियाणा के हर कोने में जनता के मुद्दो की आवाज उठा सके | इस नीलामी से उन्हें लगभग 4 लाख 21 हजार रूपये दान मिले मिले है जिसमे से 11 हजार रूपये गौशाला में और 11 हजार रूपये अनाथाश्रम -वृद्धाश्रम में दान करेंगे और बाकी की दानराशि जयहिंद सेना में दान करेंगे | लगभग 50 आंदोलनों में पहने गये कपडे नीलामी में रखे गये और भामाशाहों का धन्यवाद जो होने ये कपड़े खरीद जयहिंद सेना में दान किया |

इस नीलामी में जयहिंद की चीजें 2100 से लेकर 51 हजार रूपये तक में नीलाम हुई और कुल दान राशि 4 लाख 21 हजार रूपये आई | नवीन जयहिंद के कुर्ते जिन्हें पहन कर उन्होंने मुंडन करवाया और पहरावर की जमीन के लिए लड़ाई लड़ी, प्रशासन के कब्जे से जमीन छुडवाई और भगवान परशुराम जयंती मनाई, थारा फूफा जिन्दा है मुहीम चलाई , बेरोजगारों की बारात निकली , एसवाईएल के पानी का मुद्दा उठाया, पीपीपी की समस्याओं का समाधान करवाया सहित कई मुद्दे उठाये जिसमे

उन्होंने अलग -अलग आंदोलनों में 10 कुर्ते पहने थे और हर कुर्ता 11 हजार रूपये में नीलाम हुआ |

वही नवीन जयहिंद का परना जिसे जयहिंद ने किसानों की समस्या के समाधान को लेकर सरकारी दफ्तर पर बंधा था 11 हजार रूपये में नीलाम हुआ | जयहिंद के 2 कोट जिन्हें पहन उन्होंने विधानसभा तक बेरोजगारों की आवाज उठाई 51 -51 हजार रूपये नीलाम हुए | जिस सोटे से खेल कोटा बहल करवाया था 21 हजार रूपये में नीलाम हुआ | जयहिंद का चश्मा 21सौ रूपये में नीलाम हुआ | मोड़ जिसे बाँध कर पुरे हरियाणा के बेरोजगारों की आवाज उठाई गई 11 हजार रूपये में नीलाम हुआ |

एसवाईएल की टंकी जिसे लेकर उन्होंने यात्रा निकली थी और हरियाणा के हक़ की आवाज उठाई थी 11 हजार में नीलाम हुई | जयहिंद के जूते जिन्हें पहन कर उन्होंने लगभग पूरा हरियाणा नापा हुआ है 21 हजार रूपये में नीलाम हुए | जयहिंदके 10 जोड़ी कपड़े जो उन्होंने पीजीआई में बाहरियों की भर्ती के खिलाफ आवजा उठाने पर जेल में 10 दिन जाना पड़ा था 11 हजार रूपये में हर जोड़ी नीलाम हुआ | वही 31 हजार में उनकी 11 टी -शर्टस नीलाम हुई जिन्हें पहन कर उन्होंने हरियाणा पुलिस कर्म्चियों के भत्ते बढवाए, आशा वर्कर्स, आंगनवाडी वर्कर्स, सरपंचों, पुरानी पेंशन बहाली, गेस्ट टीचर्स, पीटीआई, ड्राइंग टीचर्स, कंप्यूटर टीचर्स की आवाज उठाई|

You May Have Missed

error: Content is protected !!