भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने की मुख्य्मंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात

दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान और प्रदेश के राजनितिक परिदृश्य पर हुई चर्चा

कमल खिल रहे हैं, मोदी जी फिर से पीएम बन रहे हैं बोले धनखड़

चंडीगढ़,  29 मई।  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।                 

लोकसभा चुनाव के दौरान मैराथन प्रचार और मतदान उपरांत प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य सहित अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ लोकसभा चुनाव में देश की राजधानी दिल्ली के प्रभारी का भी दायित्व निभा रहे हैं। इसलिए दिल्ली और हरियाणा  दोनों राज्यों में श्री धनखड़ ने  दिन रात एक करते हुए पार्टी का प्रचार किया।  दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में हरियाणा और दिल्ली में पार्टी की चुनावी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने कहा कि दिल्ली और हरियाणा में सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों और करनाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कमल खिल रहा है। हरियाणा की जनता ने मोदी जी को फिर से पीएम बनाने का मन बना लिया था। इसलिए चुनाव में जनता ने दिल खोलकर भाजपा को वोट दिए हैं।

  संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा काफी आगे

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा भाजपा का संगठन दूसरे दलों के मुकाबले बहुत मजबूत है , इसका चुनाव में साफ असर दिखाई दिया। भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ जीतने के लिए मेहनत कर रहा था , वही कांग्रेस और अन्य दलों के एजेंट भी बूथों पर नजर नहीं आए। पिछले साढ़े चार वर्षो में संगठन को नया स्वरूप दिया गया, मेहनती कार्यकर्ता को मान सम्मान देते हुए आगे बढ़ाया गया। साढ़े तीन लाख सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए गए। यही बड़ा अंतर अब चुनाव परिणाम में दिखाई देगा और सभी 11कमल खिल रहे हैं।

अब हरियाणा विधान सभा चुनाव की तैयारी

धनखड़ ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी आराम नहीं करता और हरियाणा विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। हरियाणा में भी लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। हरियाणा की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से खुश है और प्रदेश के विकास की गति को बनाए रखने के लिए  डबल इंजन की सरकार बनाएगी। दोनों नेताओं ने सफलतापूर्वक चुनाव के लिए  प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

Previous post

नेता जी सुभाष चद्र बोस की प्रपोत्री सुश्री राज्यश्री चौधरी ने राकेश दौलताबाद के परिजनों से मिलकर जताया शोक

Next post

हरियाणा के मुख्य सचिव ने राज्य में चल रही भीषण गर्मी से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की

You May Have Missed

error: Content is protected !!