—- पहले और दूसरे चरण के मतदान की रिपोर्ट  उम्मीदों से भी बढ़कर ,कार्यकर्ता उत्साहित

 दिल्ली प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने कराया कमलजीत सहरावत  का नामांकन

*पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं कमलजीत सहरावत

चंडीगढ़, 2 मई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने वीरवार को पश्चिमी दिल्ली   सीट से पार्टी प्रत्याशी कमलजीत सहरावत  का नामांकन कराया।  इस अवसर पर राजस्थान के मुख्य्मंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा  सहित जोश व उत्साह के साथ उमड़े जनसैलाब के जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के बीच कमलजीत सहरावत ने अपना नामांकन दाखिल किया ।           

धनखड़ ने कहा कि पहले दो चरणों के मतदान की रिपोर्ट भाजपा कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाने वाली है। मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा अप्रत्याशित जीत  की ओर अग्रसर है। देश की समझदार जनता जनार्दन ने इंडी गठबंधन के दुष्प्रचार  की हवा निकाल दी है। अफवाह ज्यादा देर नहीं टिकती। कांग्रेस लोगों को धर्म और जाति के नाम पर  आपस में लड़ाकर देश के टुकड़े टुकड़े करना चाहती है। भाजपा किसी भी कीमत पर कांग्रेस की इस बुरी मंशा को कभी पूरा नहीं होने देगी। पीएम मोदी ने बार बार दोहराया है कि आरक्षण को खत्म  नही किया जा सकता और न ही बाबा साहेब का संविधान बदला जा सकता है। कांग्रेस अफवाह फैलाकर समाज को आरक्षण के नाम पर आपस में लड़ाना चाहती है। धर्म के नाम पर भावनाएं भड़का रही है।

  इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा चुनाव के दौरान संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने जैसी अफवाह फैलाई जा रही हैं। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ऐसी अफवाह फैलाकर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रही है।  हमारा संकल्प पत्र और पार्टी की नीति है कि सबका साथ – सबका विकास और सबका विश्वास। भाजपा देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने वालों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी।                         

दिल्ली प्रभारी श्री धनखड़ ने पार्टी प्रत्याशी कमलजीत सहरावत  को पश्चिमी दिल्ली से ऐतिहासिक जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली के मतदाताओं को अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अडिग भरोसा है । समान नागरिक सहिता का कानून बनाने में दिल्ली की शत प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए। भाजपा की  मोदी सरकार ने धारा 370 हटाई थी जब भी उसमे  दिल्ली की शत प्रतिशत भागीदारी थी।

    राष्ट्रीय सचिव  श्री धनखड़ ने कहा कि देश की जनता के साथ दिल्ली के लोग भी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जनमत के साथ मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं। दिल्ली प्रदेश की सातों सीटों पर भाजपा बड़े बहुमत के साथ जीत रही है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के भ्रष्ट गठबंधन को सिरे से नकार दिया है। दिल्ली के समझदार मतदाता मोदी के कुशल व सशक्त नेतृत्व में देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं।

error: Content is protected !!