गुरुग्राम। देश में हर साल 23 मार्च को शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान को याद करने के लिए शहीदी दिवस को मनाया जाता है। आज ही के दिन तीन बहादुर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ गए थे। उनके बलिदान की बदौलत ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे है।

उक्त उदगार हिसार, सिरसा व रोहतक लोकसभा के कलस्टर प्रभारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह शहीदी दिवस व होली मिलन समारोह में सोहना रोड स्थित जीएनएच कनवैंशन व बसई रोड स्थित रवि नगर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा गुरूग्राम की ओर से आयोजित समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन इंसान को सामाजिक तौर पर अपना रिश्ता सदा बनाकर रखना चाहिए। रिश्ते अगर मजबूत होंगे तो हम मजबूत होंगे। हम मजबूत होंगे तो ये देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मेरे दादा मोहर सिंह कहा करते थे कि इंसान जाति से नहीं अपने कर्म से बडा होता है। वो कहते थे कि कोई भी जाति में बच्चा जन्म ले, तो उसको पढाना जरूर चाहिए। जिससे वो समाज में फैली ऊंच-नीच की भावना को छोडकर पूरे समाज को साथ लेकर आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि देश में बहुत बदलाव हुआ और देश को आजाद हुए 76 साल हो गए। आपने हर पार्टी और उसके कार्यो को देखा है। सभी राजनीति दल ने इस देश व प्रदेश पर राज किया है, लेकिन पिछले दस साल से भाजपा की हुकूमत देश और प्रदेश में है। इन दस सालों में देश में कितना बदलाव हुआ, ये सब आप सभी के सामने है। भारत देश को विकसित देश बनाना है। आज हमारा देश आबादी में दुनिया में पहले नंबर पर है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो नारा दिया है, अगर हम उनका साथ देंगे, तो आने वाले पीढी भी कहेगी कि हमारे बुजुर्गो ने जो फैसला लिया था वो बिल्कुल सही लिया था। आज विकसित राष्ट्र बनने के लिए देश अग्रसर है। पहले हम छोटी-छोटी चीजों के लिए दूसरे देशो पर निर्भर रहते थे, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद देश लगभग हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनते हुए विदेशो में माल सप्लाई करते है। भारत जल्दी ही अर्थव्यवस्था में दुनिया में तीसरे नंबर पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश को सुरक्षित रख सकते है। 2047 तक भारत को विकसित देश बना सकते है। इसलिए आने वाले चुनाव में नरेन्द्र मोदी के 400 पार के नारे को साकार करना है।

इस मौके पर पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता, स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष पार्षद धर्मवीर, पार्षद कुलदीप यादव, पार्षद ब्रहम यादव, राकेश यादव फाजिलपुर, आरडब्ल्यूए प्रधान रविनरेश नीमवाल नंबरदार, पंकज रामपाल, नरेन्द्र यादव, टिंकु कुमार वर्मा, चेयरमैन दयाराम, राकेश चौहान, ज्ञानचंद, डॉ. सुंदर लाल, विनोद गहलोत, अंकित सिंह, बलबीर सिंह गुरावलिया, किरोडीलाल, आरएस चौधरी, औमप्रकाश कायत, प्रवीण कुमार, कृष्ण प्रधान, सरजीत, फिरोज गांधी, प्रवीण शर्मा, मन्नू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता, युवा व महिलाएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!