भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव को हरियाणा सरकार में मंत्री बनाने के बाद महेंद्रगढ़ में प्रवेश करने पर क्षेत्र की जनता द्वारा ढोल नगाड़ों, पटाखे छुड़ाकर, फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर जबरदस्त स्वागत किया। 

स्वागत की कड़ी में सबसे पहले दादरी जिले के गांव मिश्री (उनकी सुसराल) के श्री श्याम मंदिर में डॉक्टर यादव को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा महिलाओं ने मंगल गीत गाए तथा डॉ अभय सिंह यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

डॉ अभय सिंह यादव ने अलग-अलग जगह पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समस्त महेंद्रगढ़ जिले के विकास को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2014 के बाद में सरकार की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं। इनमें मुख्य रूप से भूमिगत जल की सुधार की प्रक्रिया पिछले 7 साल से चली हुई है और इस प्रक्रिया में 200 से अधिक गांव की अर्थव्यवस्था को बदला है। किसानों में खुशहाली आई है।

 उन्होंने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में कोरियावास मेडिकल कॉलेज और बशीरपुर में बन रहे लॉजिस्टिक हब का एक बड़ा उपहार इस क्षेत्र को दिया है जो इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर नए खुलेंगे और जिस दिन लॉजिस्टिक हब और आईएमटी खुडाना दोनों चालू हो जाएंगे उस दिन इस क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार मिलेगा।

 उन्होंने आईएमटी खुडाना के बारे में विशेष रूप से कहा कि उसको पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है और इसे शीघ्र पूरा किया जाएगा।

 उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जब भी उन्हें क्षेत्र की जनता की जरूरत पड़ती है तो क्षेत्र की जनता से अथाह प्यार और सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि इस प्यार के लिए वे हमेशा क्षेत्र की जनता का ऋणी रहेंगे और क्षेत्र की भलाई के लिए जितना बन पाएगा उतना हमेशा करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

इसके बाद दादरी के जिले के गांव चांग रोड, बाल रोड, बधवाना, पालड़ी, बास खुडाना, आकोदा अदलपुर, जाट, धोली, पाली, बगडाना, पालड़ी, सीसोठ, हाउसिंग बोर्ड, रिवासा, माजरा, तुलाराम चौक महेंद्रगढ़, सतनाली चोक, मोहल्ला खटीकान, बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़, पायगा, कैंची मोड़, ढांणी सैनियान, भांडोर नीची, खातीवास, खैरोली मोड, नांगल सिरोही, कुकशी, गुलावला, हुडीना, रामपुरा मेई, फैजाबाद, फैजाबाद की ढाणी, लहरोदा सिहार, हाउसिंग बोर्ड नारनौल, महावीर चौक नारनौल व हीरो होंडा चौक नारनौल पर लोगों ने डॉक्टर अभय सिंह यादव राज्य मंत्री हरियाणा सरकार का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कंवर सिंह यादव, सुभाष यादव एडवोकेट, अटेली पंचायत समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, नारनौल पंचायत समिति के अध्यक्ष पंकज यादव, निजामपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद यादव, सीहमा पंचायत समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव, नारनौल नगर परिषद के उप प्रधान संजीव यादव के अलावा अनेक जनप्रतिनिधि जिनकी संख्या 50 से अधिक थी जिसमें सरपंच पंचायत समिति के सदस्य नगर पालिका के सदस्य शामिल थे।

error: Content is protected !!