सिरसा से सुनीता दुग्गल का कटा टिकट, लड़ेंगे आप से आए डॉ. अशोक तंवर

भारत सारथी/ऋषि प्रकाश कौशिक

गुरुग्राम। भाजपा के अनुसार 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया का टिकट काट आज ही इस्तीफा दिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दिया गया है। इसी प्रकार सिरसा से मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल का टिकट काट हाल ही में आप पार्टी से भाजपा में आए डॉ. अशोक तंवर को दिया गया है। अंबाला रतन लाल कटारिया रिक्त स्थान से उनकी जगह बंतो कटारिया को टिकट दिया गया है।

फरीदाबाद, गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ से मौजूदा सांसद कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह और चौधरी धरमबीर सिंह को टिकट दिया है। हिसार, सोनीपत, रोहतक, कुरुक्षेत्र इन चारों सीटों पर अभी उम्मीदवार तय नहीं हुए हैं, जिसमें रोहतक से मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा की टिकट बदलने की चर्चाएं चल रही हैं। इसका कारण शायद यह है कि कांग्रेस की ओर से रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा के लडऩे की चर्चाएं हैं। इसी कारण शायद यह सीट रोकी गई है।

सोनीपत की टिकट घोषित न होने का कारण शायद रमेश कौशिक की वायरल वीडियो है। कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया गया है। हिसार सीट काफी चर्चा में रही है। यहां चौ. बीरेंद्र के पुत्र मौजूदा सांसद बृजेंद्र, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कुलदीप बिश्नोई आदि के नाम चर्चाओं में रहे हैं। बृजेंद्र पार्टी छोड़ कांग्रेस में जा चुके हैं। दुष्यंत चौटाला अलग लड़ेंगे, बचे कुलदीप बिश्नोई तो उनकी टिकट न घोषित होना भी आश्चर्य की बात है।

error: Content is protected !!