—- उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मेरठ और बागपत पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़

— *भाजपा राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने लिया चुनावी तैयारियों का लिया जायजा

— कार्यकर्ता मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए जुट जाएं  – बोले धनखड़  

चंडीगढ़, 01 मार्च। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़  उतर प्रदेश में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन सुबह बागपत और शाम को मेरठ लोकसभा क्षेत्र की चुनावी तैयारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जायजा लिया।

 धनखड़ ने कहा कि यही समय है और सही समय है जब सभी बोल रहे हैं भाजपा 400 पार । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की आहट के बीच पूरे देश में एक ही आवाज सुनाई दे रही है, अबकि बार भाजपा 400 पार और मोदी केंद्र में फिर से बनाएं सरकार । भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की मेरठ और बागपत लोकसभा  क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं  से कहा कि जनता भाजपा के साथ चलने को तैयार है, कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास से बचना होगा और जनता के बीच रहकर बेहतर चुनावी प्रबंधन में जुटना होगा।

धनखड़ ने कहा कि भाजपा के पास के मोदी जैसा ओजस्वी नेतृत्व, पन्ना प्रमुख तक मजबूत संगठन और पिछले दस वर्षों में केंद्र व प्रदेशों में भाजपा की सरकारों के उल्लेखनीय कार्य गिनाने व बताने को हैं। मोदी के सशक्त नेतृत्व में  देश की सुदृढ़ दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था, गरीब, किसान, श्रमिक हितैषी कल्याण कार्य, सुशासन की नीति और सांस्कृतिक विकास के  रिकॉर्ड कार्य हुए हैं। मोदी के नेतृत्व में देश चंद्रमा तक पहुंच गया है। सैन्य आधुनिकीकरण भारत की शक्ति कई गुणा बढ़ी है और दुश्मन थर्राने लगे हैं।

 धनखड़ ने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण, दिव्य काशी को भव्य काशी बनाना, कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक का खात्मा करना, हर भारतीय का अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना ऐसे कार्य हैं। जिनसे आम भारतीय का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है और इसी विश्वास के साथ देश के विकास की गति को कायम रखने के लिए मोदी को लगातार तीसरी बार पीएम बनाना चाहता है।  अब कार्यकर्ताओं को जुटना होगा और हर मतदाता तक पहुंचना होगा।  

 गौतमबुद्ध नगर पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव  औमप्रकाश धनखड़ का स्थानीय  नेताओं ने जोरदार अभिनंदन किया।  बैठक में सासंद राजेन्द्र अग्रवाल, शिवकुमार राणा , विजयपाल आरती विधायक, अमित अग्रवाल विधायक , ,विजय शिवहरे एमएलसी, विधायक मंजू शिवाच,सतपाल प्रधान, मयंक गोयल, वेदपाल उपाध्याय, अशोक नागर सहित चुनाव प्रबंधन समिति और प्रबुद्घ वर्ग के पदाधिकारियों ने भागीदारी की

error: Content is protected !!