लोकसभा चुनाव 2024 को न्याय व अन्याय के बीच युद्ध, कमेरे व लुटेरे का युद्ध, आजमन व पंूजीपतियों के बीच युद्ध, गरीब व अमीरों के बीच युद्ध, गंगा-जमुनी तहजीब व साम्प्रदायिक उन्माद, नफरत के बीच युद्ध, लोकतंत्र संघी फासीजम के बीच युद्ध बताया : विद्रोही

01 मार्च 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने लोकसभा चुनाव 2024 को न्याय व अन्याय के बीच युद्ध, कमेरे व लुटेरे का युद्ध, आजमन व पंूजीपतियों के बीच युद्ध, गरीब व अमीरों के बीच युद्ध, गंगा-जमुनी तहजीब व साम्प्रदायिक उन्माद, नफरत के बीच युद्ध, लोकतंत्र संघी फासीजम के बीच युद्ध बताया। विद्रोही ने हरियाणा के सभी नागरिकों व कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि धर्म-अधर्म के बीच का यह युद्ध मोदी-भाजपा-संघी तथा कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के बीच होगा। कांग्रेस-इंडिया गठबंधन किसान, मजदूर, कमेरे, पिछडे, दलितों, गरीब व आमजन का प्रतिनिधित्व करता है जबकि मोदी-भाजपा-संघ बडे पूंजीपतियों, लुटेरों, जमाखारों, तस्करों, भ्रष्टाचारियों व साम्प्रदायिक उन्मादी फासिस्ट सोच का प्रतिनिधित्व करते है। कांग्रेस-इंडिया गठबंधन सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लडकर आमजन की आवाज पर सरकार चलाने में विश्वास करता है, वहीं भाजपा-संघ फासिस्ट सोच के व्यक्तिवादी, तानाशाही प्रवृत्ति के अफवाहबाज, गिरगिटी रंग बदलने वाले केवल अपनी बात थोपने वाले मोदी जी के बल पर लोकसभा चुनाव लडकर भारत मे हिटलरशाही कायम करना चाहते है।  

विद्रोही ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 लोकतंत्र व संविधान बचाने व देश में संघी फासीजम लादने के बीच का युद्ध है। यदि देश के 97 करोड़ मतदाताओं ने संविधान व लोकतंत्र पर आये इस खतरे को नही पहचाना तो भारत में लोकतंत्र एक सजावटी वस्तु में बदल जायेगा। हरियाणा में कांग्रेस अपने सहयोगी दल आप पार्टी के साथ चुनाव लडेगी। आप पार्टी-कांग्रेस से सुशील गुप्ता कुरूक्षेत्र से संयुक्त उम्मीदवार घोषित हो चुके है और शेष 9 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे जिनके नामों की घोषणा 10 दिन के अंदर होने की पूरी संभावना है। ऐसी स्थिति में हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर कांग्रेस व आप पार्टी कार्यकर्ता मिलकर एकजुटता से चुनाव प्रचार अभियान में अभी से जुट जाये और पूरी आक्रमता के साथ मोदी-भाजपा-संघ कीे जनविरोधी नीतियों व फासिस्ट सोच को जनता में बेनकाब करें। कांग्रेस व आमजनों को लोकतंत्र व संविधान बचाने की इस लडाई में अपना योगदान देने हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों से कांग्रेस व इंडिया गठबंधन को भारी मतों से जिताने के लिए संकल्प करना होगा तभी भारत का लोकतंत्र, संविधान व गंगा-जमुनी तहजीब बचेगी। 

error: Content is protected !!