ग्राम परिक्रमा यात्रा से दो लाख लोगों से संपर्क करेगा किसान मोर्चा: सुखविंदर मांढी

शुरू हुई किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा, 12 मार्च तक चलेगी।

चंडीगढ़,   12 फरवरी।  भाजपा किसान मोर्चा ने लोगों से संपर्क करने के उद्देश्य से और किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ मुज्ज़रनगर के शुक्रतीर्थ गाँव से किया गया, जिसे हरियाणा में सभी जिलों में एलईडी लगाकर देगा गया।
 हरियाणा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखविंदर मांढी ने हरियाणा में इसकी शुरुआत फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव से की। यहां पहले तो एलईडी पर जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन सुना फिर इस यात्रा की शुरुआत हरियाणा के लिए सुखविंदर मांढी ने की। इस मौके पर उनके साथ इस यात्रा के संयोजक भवानी सिंह, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, विधायक दूडाराम, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव शैलराम सारण, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भीम लांबा भी मौजूद रहे।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांढी ने कहा कि किसान मोर्चा की यह यात्रा 12 फरवरी से 12 मार्च तक गाँव-गाँव होते दो लाख लोगों तक पहुँचेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मोदी सरकार और प्रदेश सरकार ने बेहतर योजनाएं बनाई और इन्हें लागू किया। देश और प्रदेश का किसान आज खुश है, इसलिए फिर से डबल इंजन की भाजपा सरकार बनना तय है। मांढी ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना था, यह लक्ष्य अब पूरा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य एमएसपी पर सबसे ज्यादा फसल खरीदने वाला राज्य है। प्रदेश का किसान मनोहर सरकार से खुश है। आने वाले समय में किसानों के लिए और भी बेहतर योजनाएं बनाई जाएगी।

आज हरियाणा भर के सभी 22 जिलों में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एलईडी स्क्रीन लगाकर भाजपा सरकार की किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी भी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के बाद उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और मोदी ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए।

इसी कड़ीं में गुरुग्राम के गाँव रीठौज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा हरियाणा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर जी एंव किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुखविन्द्र माँढ़ी जी व कार्यक्रम संयोजक एंव प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बेगराज यादव जी के आह्वान पर आज हज़ारों की संख्या में लोग रिठोज गाँव में पहुँचे।  जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष   कमल यादव, सोहना से पूर्व विधायक तेजपाल तंवर,  प्रदेश सचिव रवीन्द्र खटाना, महामंत्री, वीरेन्द्र यादव,  प्रदेश मीडिया प्रमुख विजय कुमार यादव, प्रदेश कार्यालय सचिव महेश दाहिया,  कृषि अदान प्रकल्प सह संयोजक सुंदर लाल सरपंच,  मुकेश जेलदार एंव हज़ारों की संख्या में आसपास के गाँव की सरदारी भी उपस्थित रही। सुखविंदर मांढी ने बताया कि इस यात्रा को लेकर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और इसको सफल बनाने के लिए प्रदेश भर का कार्यकर्ता लगा हुआ है।

You May Have Missed