सिर्फ एक बयान दें की एसवाईएल नहर का निर्माण करवाएंगे – हरियाणा की प्यास बुझाएंगे व सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मानेंगे

हम 1–1 लाख रुपए ईनाम देंगे दोनो मुख्यमंत्रियों को – जयहिंद

हरियाणा वाले खुद्दार है गद्दार नही – जयहिंद

दूध या दारू नही अपने हक का पानी मांग रहा है हरियाणा – जयहिंद

रौनक शर्मा

जींद- बुधवार को जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने एसवाईएल के पानी के लिए जींद में प्रेसवर्ता की। प्रेसवार्ता में नवीन जयहिंद ने एसवाईएल के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार की दोगली राजनीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा केजरीवाल व भगवंत मान जींद में 28 जनवरी को आएंगे तो एसवाईएल मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि दोनों मुख्यमंत्री सिर्फ एक बयान दें कि एसवाईएल नहर का निर्माण करवाएंगे–हरियाणा की प्यास बुझाएंगे व सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मानेंगे। तो हम दोनों मुख्यमंत्रियों को 1–1 लाख रुपए ईनाम देंगे।

हरियाणा के लोग गद्दार नही बल्कि खुद्दार है। किसान आन्दोलन में हरियाणा के लोगों ने पंजाब के किसानों के लिए दूध पिलाया है तो पंजाब अब हरियाणा के किसानों को हक़ का पानी तो दे ही सकता है| वैसे भी पंजाब की जनता हरियाणा को पानी देना चाहती है लेकिन राजनीतिक दल इस पर सिर्फ राजनीति कर रहे है | हरियाणा के किसान दूध या दारू नही पानी मांग रहे है वो भी जो माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया है|

बजरंगबली ने कहा या राम जी ने की हरियाणा को पानी नही मिलेगा। एसवाईएल का पानी हरियाणा का हक़ है कोई भीख नही। ये कुछ राजनीतिक लोग लोकतंत्र को लठतंत्र बना रहे है और एसवाईएल के मुद्दे को वोटतंत्र बना रहे है।

जयहिन्द ने कहा कि हरियाणा तो मुख्यमंत्री भगवंत मान की ससुराल है फिर भी यहां के लोगो के साथ इतना भेदभाव कर रहे है। जयहिन्द ने कहा कि हम अकेले 3 मुख्यमंत्रियों (हरियाणा,पंजाब,दिल्ली) से लड़ाई लड़ रहे है।

error: Content is protected !!