राहुल गांधी आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, अब राहुल गांधी किस मुंह से हरियाणा आए हैंः नायब सैनी

मात्र 56 दिन के कार्यकाल में हमने हरियाणा प्रदेश के हित में 126 बड़े फैसले लिएः सैनी*

चंडीगढ़,   30 सितंबर।*   मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सोमवार को हरियाणा के जींद में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए सीएम सैनी ने कहा कि आज राहुल गांधी हरियाणा में हैं, लेकिन उनकी पार्टी का यह दुर्भाग्य है कि उनका कोई शीर्ष नेतृत्व प्रचार करने के लिए हिम्मत नहीं कर पा रहा है। राहुल गांधी आज हरियाणा घूमने आए हैं, हरियाणा पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छी जगह है क्योंकि भाजपा ने हरियाणा में पर्यटन की दृष्टि से विकास किया है। आज हरियाणा की जनता राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछना चाहती है जिनका जवाब आज तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं दे पाए हैं। राहुल गांधी इस बात का जवाब दें कि आप विदेशी धरती पर जाकर दलित आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, अब आप यहाँ किस मुंह से आए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता से आगामी 5 अक्टूबर को कमल के फूल का निशान वाला बटन दबाकर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, जींद से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल मिड्ढा, भाजपा नेत्री श्रीमती अनुराधा सैनी, श्रीमती पूनम सैनी, भाजपा नेता जवाहर सैनी सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले भी जींद विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई और आगे भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जींद के विकास में कोई कमी या कसर नहीं रहेगी। डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में इस देश के विकास को नई दिशा दी है। पिछले 10 वर्षों में युवाओं में एक नए विश्वास और विज़न का संचार हुआ है, महिलाएं सशक्त हुई हैं, गरीब को मजबूती मिली है, किसान सशक्त हुआ है। मात्र 56 दिन के कार्यकाल में हमने हरियाणा प्रदेश के हित में 126 बड़े फैसले लिए हैं जिसका लाभ जन जन तक पहुँच रहा है। हुड्डा साहब का कहना है कि भाजपा केवल घोषणाएं कर रही है। कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि भाजपा द्वारा बोली गई एक एक बात पत्थर की लकीर है। भाजपा द्वारा की गई एक एक घोषणा का लाभ धरातल तक पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

*लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए, 500 रुपए में गैस का सिलेंडर मुहैया करवाया जाएगाः मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को अग्रणी भूमिका में रखा है। तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद माताओं बहनों को प्रति माह लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए दिए जाएंगे, 500 रुपए में गैस का सिलेंडर मुहैया करवाया जाएगा, 1 लाख 80 हजार रुपए से कम आय वाले परिवारों के घरों की छत पर 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाए जाएंगे जिससे उनका बिजली बिल ज़ीरो हो जाएगा और उसका खर्च सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत पहले फेज़ में 14 शहरों के 15 हजार 630 लोगों 30 गज का प्लॉट देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। अगर भाजपा के 56 दिनों के कार्यकाल से हुड्डा के 10 वर्षों की तुलना की जाए तो भाजपा के 56 दिन कांग्रेस के 10 वर्षों पर भारी पड़ेंगे।

*8 अक्टूबर को कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा, कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगीःनायब सैनी*

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 8 अक्टूबर के बाद आयुष्मान कार्ड के तहत मिलने वाले 5 लाख तक मुफ़्त इलाज की रकम को बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा। 8 अक्टूबर के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख नए मकान बनाने का काम भी भाजपा सरकार करेगी। हर जिले में ओलिम्पिक खेल नर्सरी बनाई जाएगी, 10 जिलों में नई आइएमटी की स्थापना की जाएगी, 2 लाख नए युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के सरकारी नौकरी दी जाएगी। कांग्रेस ने हमेशा अग्निवीर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम किया है। हरियाणा सरकार ने यह निर्णय किया है कि सभी अग्निवीरों को पक्की नौकरी दी जाएगी। 8 अक्टूबर को कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा, कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। हरियाणा देश का पहला राज्य बन जहां सभी 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती हैं।

Post Comment

You May Have Missed