-भाजपा सरकार जनता को लगा दिया लाइन में, दो लोगों को सौंपी देश की संपत्ति: कुमारी सैलजा

-भारतीय जुमला पार्टी की देन महंगाई, बेरोजगारी और जुमले

-युवाओं का सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना भी कर दिया चकनाचूर

शैलजा किरण बोली कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। कुमारी शैलजा ने कहा कि उनकी यह यात्रा उनकी नहीं, कांग्रेस की यात्रा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग दिशाओं में अपनी अलग-अलग यात्रा लेकर निकले हुए हैं। सभी का मकसद कांग्रेस की सरकार लाना है। पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है।

यात्रा को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि अब कुछ दिनों बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इन लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए उन्होंने रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में संदेश यात्रा शुरू की है। इस यात्रा की शुरुआत दो दिन पूर्व हिसार में हो चुकी है। वहीं जिला महेंद्रगढ़ में यात्रा की शुरुआत शनिवार को राजस्थान बॉर्डर के गांव रायमलिकपुर से शुरू हुई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने देश की जनता को लाइनों में खड़ा होने के लिए मजबूर कर दिया और इसकी आड़ में देश की संपत्तियों को दो लोगों के हाथों में सौंप दिया। युवाओं का सेना में जाकर देश सेवा करने के सपने को चकनाचूर कर दिया। महंगाई, बेरोजगारी व जुमले ही इनकी देन हैं, इसलिए अब भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी करने से कोई गुरेज नहीं होना चाहिए।

वे उद्गार शनिवार को कांग्रेस संदेश यात्रा के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पहुंचने के बाद महेंद्रगढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत समारोह व जनसभाओं के दौरान कहे। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह यात्रा समय की पुकार है, क्योंकि, नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए, बहनों को महंगाई से निजात चाहिए। यह निजात कांग्रेस ही दिला सकती है। आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है। नौकरियां बिक रही हैं, इसलिए आपकी नौकरियों में हिस्सेदारी घट गई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी पदयात्रा के बाद एक बार फिर जनता के बीच यात्रा कर रहे हैं। वे दलित, किसान, मजदूर, पिछड़ों को गले लगाने वाले देश के एकमात्र नेता हैं। सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो साधारण कार्यकर्ता को शिखर तक पहुंचा देती है। इसका उदाहरण राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं, जो ब्लॉक अध्यक्ष से पार्टी की सबसे बड़ी कुर्सी तक पहुंचे हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग का साथ देती है। देश-प्रदेश की सरकार झूठ पर आधारित हैं, जुमलों पर टिकी हुई हैं। किसान खाद लेने जाएं तो उसे खाद की जगह लाठियां मिलती हैं। कड़ी मेहनत से तैयार फसल को बेचने जाए तो उसकी खरीद नहीं की जाती। आपके परिवार के बच्चों के लिए फौज के रास्ते भी बंद कर दिए हैं। अग्निवीर के नाम पर युवाओं से जो धोखा किया है, उसे कोई भी भूला नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म व जाति के नाम पर लोगों को लड़वाती है, ताकि फिर ध्रुवीकरण कर वोट हासिल कर सके। इनकी केंद्र व प्रदेश सरकार साल 2014 से ही जनता को लाइन में लगाने में लगी हुई है। नोटबंदी, पीपीपी, प्रॉपर्टी आईडी, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के नाम पर हर जगह भूखे-प्यासे लोगों को लाइन में लगने को मजबूर कर दिया। लोग इन लाइनों में अच्छे दिन की आस में लगे रहे, जबकि देश की संपदा और संपत्ति दो पूंजीपतियों के हाथों में सौंप दी।

मौजूद जनसमूह का आह्वान करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि इस बार कांग्रेस का साथ दें, तो आने वाला समय न्याय का समय होगा, 36 बिरादरी का समय होगा, आपका सभी का होगा। कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी व राम किशन गुर्जर, नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, साढ़ौरा से विधायक रेणु बाला, कालका से विधायक प्रदीप चौधरी, यात्रा के संयोजक डा. अजय चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

उनके झांसे में मत आइयो: किरण

पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं सभी राहुल गांधी व सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल से देश-प्रदेश की सरकार में बैठे भाजपाई जनता से झूठे वायदे करते हैं। चुनाव के समय झांसा देने की कोशिश करते हैं। उनके झूठे वायदों व नौटंकी में इस बार मत फंसना। इनकी दी मिट्टी गोली मत चुसियो। क्योंकि, 10 साल में बच्चा जवान बन जाता है, जवान बुढ़ापे की ओर चला जाता है। आप सब इनको 10 साल से भुगत रहे हो, चुनाव के समय ये फिर नौटंकी करेंगे, तो इनके झांसे में मत आना। श्रुति को लोकसभा पहुंचाओ, आपके सारे काम करेगी। कुमारी सैलजा राष्ट्रीय नेता हैं, जो बोलती हैं, वही करती हैं, इसलिए इन्हें आगे बढ़ाओ। आपके क्षेत्र पीने के पानी की इतनी किल्लत थी कि बच्चो के रिश्ते नहीं होते थे। श्रुति ने मेहनत कर ऐसी व्यवस्था कर दी कि अब भैंस भी आरओ के पानी मे नहाती है। आपने 2 बार हरा दिया इस बार ख्याल रखना ताकि हमारा क्षेत्र फिर से विकास की पटरी पर दौड़ सके।

इस बार आर-पार की तैयारी कर लो: श्रुति चौधरी

इस मौके पर श्रुति चौधरी ने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई की तैयारी कर लो। इस बार झुमले बाजों को आइना दिखा देना।।आज बहन कुमारी शैलजा खुद आशीर्वाद देने आई है। आप भी अपना आशीर्वाद देकर इस लोकसभा सीट को राहुल जी की झोली में डाल दो। फिर से अपने क्षेत्र को विकास की पटरी पर ले आएंगे।

श्रुति का साथ देने का किया आह्वान:

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुमारी सैलजा की कांग्रेस संदेश यात्रा में पूर्व मंत्री किरण चौधरी व इलाके की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी मौजूद रही। इस दौरान कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा को एक नई पहचान दी। बाद में आखिरी सांस तक सुरेंद्र सिंह ने भी इसी क्रम को आगे बढ़ाया। आपने मौका दिया तो अपने दादा व पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए श्रुति ने भी आपकी सेवा की। अब एक बार फिर आपको श्रुति का साथ देना है। आपके इलाके के प्रति बंसीलाल परिवार के कार्यों को देखते हुए यह आपका फर्ज भी बनता है, ताकि श्रुति आपकी सेवा फिर से कर सके।

आज इन इलाकों से गुजरी यात्रा:

भिवानी-महेंद्रगढ़ जिले में कांग्रेस संदेश यात्रा की शुरुआत महेंद्रगढ़ जिले के राई मिल्कपुर गांव से हुई। यहां यात्रा में शामिल लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद नांगल चौधरी में रोड शो निकाला गया। नांगल दर्गू में सार्वजनिक बैठक हुई, जबकि निजामपुर चौक, जौराशी, मेहता चौक पर यात्रा का स्वागत किया गया। गांधी कॉलोनी, किला रोड, गल्र्स कॉलेज, सिविल अस्पताल, पुलिस लाइन के आगे से रोड शो निकाला गया। महावीर चौक पर जनसभा के बाद हुडीना रामपुरा, नांगल सिरोही, राव तुलाराम चौक पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। महेंद्रगढ़ बाजार में रोड शो निकालने के बाद माजरा चुंगी, कनीना मोड़ पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। अटेली में सार्वजनिक बैठक हुई, जबकि नया बस स्टैंड चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। देर रात यात्रा नारनौल पहुंच गई।

आज सांजरवास से शुरू होगी यात्रा:

कुमारी सैलजा की अगुवाई में चल रही कांग्रेस संदेश यात्रा की 21 जनवरी को सांजरवास से शुरुआत होगी। इसके बाद यात्रा सांवर, मिश्री, रावलधी, दादरी, बिरही कलां, अटेला कलां, बिलावल, मांढी हरिया, बड़हरा, गागरवास होते हुए लोहारू पहुंचेगी। इसके बाद टोडा ढाणी, गिगनाऊ, सिंघानी, ढिगावा, मनफारा, बुढ़ेरा, ओबरा होते हुए रात्रि विश्राम के लिए भिवानी पहुंचेगी।

error: Content is protected !!