वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र,संजीव कुमारी 6 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को राजभवन, चंडीगढ़ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा को सर्वप्रथम देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को केयू के यूजी व संबंधित कॉलेजों के यूजी प्रोगाम्स में लागू करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विद्यार्थियों का मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक व शैक्षणिक विकास के साथ देश को विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत, उन्नत भारत जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करेगी।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि केयू का धरोहर संग्रहालय अपने आप में अद्वितीय है। यह संग्रहालय हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित और प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पारंपरिक हरियाणा के गांवों में जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं व वस्तुओं देखना अच्छा लगता है। संग्रहालय युवाओं को राज्य की अनमोल विरासत से खूबसूरती से जोड़ रहा है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, एलुमनाई, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को भी नववर्ष की बधाई दी।

कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय के निर्देशन में व हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार व खेलों सहित हर क्षेत्र में उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने धरोहर के कैलेंडर के विमोचन के लिए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि धरोहर कैलेंडर में जनवरी से लेकर दिसंबर 2024 के 12 महीनों का विवरण प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सम्बन्धित गतिविधियों के चित्र इसमें सम्मिलित है।

error: Content is protected !!