–भाजपा उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने सदर बाजार के हनुमान मंदिर में माथा टेका, नव वर्ष में सबके लिए सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

गुरुगाम। जीएल शर्मा ने भाजपा हरियाणा का दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सदर बाजार के हनुमान मंदिर पहुंच कर माथा टेका। उन्होंने भगवान श्री राम और बजरंग बली से नव वर्ष में सबके भले की कामना की। इस दौरान सदर बाजार के राजेश बोहरा, रोहित बोहरा, तरुण गुप्ता, दीपक प्रधान, रमन सिंगला, प्रशांत कौशिक सहित अनेक व्यापारियों ने जीएल शर्मा का अभिनंदन किया। सदर बाजार के हनुमान मंदिर पहुंच कर व्यापारी एवं युवाओं ने जीएल शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर और उन्हें पटका पहना कर उन्हें पुनः भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की बधाई एवं आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

जीएल शर्मा ने भगवान श्री राम एवं हनुमान की स्तुति के बाद भाजपा के केंद्र और प्रदेश शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिपल्ब देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, संगठन महामंत्री फणीन्दर नाथ शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा कर संगठन की सेवा का अवसर सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के सपने साकार कर रही है। केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि यह साल चुनावी साल है। पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और करोड़ों देश और प्रदेश वासियों के विश्वास से देश और प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनेगी।

जारी रहा बधाई का सिलसिला

जीएल शर्मा को बधाई मिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार की सुबह भी शहर और आसपास के अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर जीएल शर्मा को दोबारा से भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की बधाई दी। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनिल गंडास, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुंदरी खत्री, ब्राह्मण सभा के राममेहर शर्मा, राजपूत सभा के प्रवेश चौहान, सामाजिक समरसता संघ के संरक्षक प्रवीण कुमार, चकरपुर के पूर्व सरपंच महेश यादव, वजीराबाद यादव सभा के पवन यादव, नवीन यादव, कृष्णा यादव, अशोक विहार आरडब्ल्यूए के मदन शर्म, अजीत भारद्वाज, पलवल नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ यश कुमार, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक आर्य, भाजपा युवा नेता विजय परमार, दीपक बंसल, पंकज पाठक, दयानंद मंडल महामंत्री सुरेश प्रधान, महिपाल सहारण, निशांत अहलावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर पुनः अध्यक्ष बनने की बधाई एवं नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!