मनमोहन  शर्मा 

हांसी ,27 दिसम्बर – हांसी प्रैस क्लब ( रजि  .)की एक मीटिंग  आज स्थानीय रेस्ट हाऊस में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता राजीव बंसल ने की 

इस मीटिंग में सर्वसम्मति से क्लब की कार्यकारिणी गठित की गई। यह चुनाव 2024 से 2025 तक दो वर्ष के लिए पदाधिकारी सर्व सम्मति से चुने गए ।

 जिसमे वरिष्ठ मीडिया कर्मी  सर्वेश कुकरा, राजीव बंसल, मनमोहन शर्मा को संरक्षक,  तीसरी बार संदीप सैनी प्रधान, अजय सैनी, ब्रह्मस्वरूप विमल उप प्रधान, महाबीर यादव कोषाध्यक्ष, दामोदर माधव महासचिव, विनोद गंगवानी, जगदीश सैनी सहसचिव व रवि सैनी को प्रचार सचिव बनाया गया।

 मुकेश माही, सुमित गोयत,राहुल राजपूत, अनुराग सिंह, केशव धमीजा, दिनकर गावड़ी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। हांसी प्रेस क्लब 28 सदस्य ने सर्वसम्मति से पूरी कार्यकारिणी को चुना।