तिगरा गांव में पूर्व मंत्री का लोगों ने किया जोरदार स्वागत

गुरूग्राम : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में देश का नाम रोषन किया है। आज भारत विश्व की बडी ताकत के रूप में तेजी से उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बदौलत 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

राव नरबीर सिंह बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान रविवार को गांव तिगरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को गुरूग्राम के विकास का श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने से पहले विकास के मामले में गुरूग्राम जिला उपेक्षित रहा, लेकिन मनोहर लाल के मुख्यमंत्री काल में गुरूग्राम विकास के मामले में तेजी से अग्रसर है। साल 2014 से 2019 तक मंत्री रहते हुए मैंने गुरूग्राम जिले के विकास के लिए मुख्यमंत्री से जो भी मांगा वहीं परियोजना मंजूर हुई। बादशाहपुर हलके में विश्वविधालय, मैडिकल कॉलेज सहित अनेक विकास के बडी योजनाएं अमल में लाई गई। सोहना एलिवेटिड हाइवे और द्वारका एक्सप्रेस वे को गुरूग्राम के लिए बडी सोगात बताते हुये कहा कि गुरूग्राम में यातायात बडा सुगम हुआ है, अंडरपास बनने से आवाजाही आसान हुई है।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि मनोहर सरकार में मंत्री रहते हुये मैने बिना पक्षपात के विकास कार्य कराये। पंचायतों से विकास कार्य के प्रस्ताव मंगवाये और उनको अमलीजामा पहनाया। क्षेत्र में ऐसा कोई गांव या सोसायटी नहीं है, जो विकास से अछूता रहा हो। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद और आप लोगो की प्यार की बदौलत न केवल बादशाहपुर अपितु समूचे अहीरवाल का सर्वांगीण विकास कराने में हम कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि आप की मांगों से ज्यादा तिगरा में विकास कार्य कराये गये और जो 2019 से 2023 के बीच जो विकास की गति धीमी रही है, उसे हम 2024 के चुनाव के बाद फिर से तेज करने का काम करेंगे।

ग्रामीणों ने राव नरबीर के द्वारा उनके कार्यकाल में कराये गए विकास कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2019 के बाद तिगरा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पाये, जिसकी वजह से यहां रहने वाले लोगो को काफी दिक्कतो का सामना करना पडा। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे तिगरा गांव विकास के मामले में दस साल पीछे चला गया है। इस नुकसान की भरपाई केवल पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ही कर सकते है। इसलिए उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में राव नरबीर को पूर्ण समर्थन और भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर डोली प्रधान, नरेन्द्र, सुनील नागर, गंगाराम, लोकेश, मनीश षर्मा, धन्नी फौजी, राजकवल, रमेश, कालू पहलवान, राहुल, एडवोकेट सुभाष, मुकेश शर्मा, जस्सी, अजय, सुनील, विजयपाल, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, आजाद, बिजेन्द्र, मदनलाल, खुशीराम, महेन्द्र सिंह, रामपत, भगत, नरेश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव फाजिलपुर, पार्षद कुलदीप यादव, पार्षद ब्रह्म यादव, लखन सरपंच शिकोहपुर, पार्षद महेश दायमा, देवेन्द्र शिकोहपुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

क्रासर : पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति की बदौलत ही आज प्रदेश के खिलाडियों का विश्व में डंका बज रहा है। विभिन्न स्र्पाधाओं में खिलाडी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे है। राव नरबीर सिंह आज सैक्टर 49 की उप्पल साउथएंड में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए जो खेल नीति बनाई है। उसके चलते प्रदेश के खिलाडी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। राव ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बडा महत्व है। खेलों से तन-मन स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए प्रधान रामकिशन भारद्वाज, पूर्व प्रधान एएस मजूमदार, बादशाहपुर मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व प्रधान खान साहब, दिनेश खरे, फ्लाइट लेफ्निेंट एके सिंह, एचसी बंसल, निर्मल सिंह, संदीप जैन, विशाल शर्मा, राजेन्द्र यादव, सुरेश शर्मा, अशोक पोपली, राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!