नितिन फौजी शूटर के साथी की सुसाइड की कोशिश

नारनौल जेल में गर्दन पर ब्लेड मारे, अस्पताल में भर्ती

गोगामेडी हत्याकांड से पहले पुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। राजस्थान में श्री राष्ट्रीय करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या करने वाले शूटर नितिन फौजी के साथी कुलदीप ने आज सुबह जेल में खुद का ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। नारनौल स्थित जेल की बैरक के अंदर खून देख जेल कर्मियों ने तुरंत उसे संभाला और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बने होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जेल अधीक्षक की तरफ से स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई।

गोगामेड़ी की हत्या से पहले नितिन फौजी और उसके साथियों पर 9 नवंबर को महेंद्रगढ़ के गांव खुड़ाना में पुलिस टीम पर फायरिंग व पुलिस गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप लगा था। इस केस में महेंद्रगढ़ सदर थाना में प्राथमिकी नंबर 388 दर्ज हुई। केस में पुलिस ने गांव रिवासा के कुलदीप के अलावा तीन अन्य को गिरफ्तार किया था। यह ़सभी उसे दिन नितिन फौजी के साथ थे। हांलांकि नितिन फौजी व अन्य पुलिस से बचकर निकल गये। शूटर नितिन फौजी को गत 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेडी की रोहित गोदारा और वीरेंद्र के इशारे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल नितिन राजस्थान पुलिस की कस्टडी में जयपुर है। इस मामलें में जिला महेंद्रगढ़ पुलिस अपनी कस्टडी में लेने का प्रयास करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप नारनौल की नसीबपुर जेल में बंद था शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जेल के भीतर ही उसने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल कर्मियों ने कुलदीप को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जेल अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 388 के मुकदमे में बंद बंदी कुलदीप ने सुबह आत्महत्या करने का प्रयास किया था जिसको समय रहते इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया। इस मामले में स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!