जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल द्वारा जारी धरना आज 433 वें दिन भी जारी रहा

कैथल, 03/12/2023 – जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल द्वारा जारी धरना आज 433 वें दिन भी जारी रहा, धरने की अध्यक्षता जनवादी महिला समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष रामकली जांगड़ा ने की, उन्होंने कहा कि जन शिक्षा अधिकार मंच द्वारा धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा और 9 दिसंबर का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा, जिसमें जनवादी महिला समिति की सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भाग लेंगी,उन्होंने कहा कि देश में लोगों को आज इकट्ठा होने की जरूरत है और बड़े पैमाने पर जागृति अभियान की आवश्यकता है, हमें राजनैतिक बदलावों की अपेक्षा सामाजिक बदलाव के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने चाहिए क्योंकि जैसा समाज होता है वैसे ही राजनेता होते है। राजनैतिक बदलाव होते रहते है , समाज में न्याय स्थापित करने के लिए सामाजिक न्याय की सोच स्थापित करने की आवश्यकता है। इसके ऊपर हमें बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है।
जन शिक्षा अधिकार मंच कैथल द्वारा जारी पड़ाव पर आज एक अति आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक जिला संयोजक जयप्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में भारतीय किसान यूनियन चढुनी के जिला अध्यक्ष महावीर चहल नरड़, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान रमेश चहल, हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के इंद्र सिंह धानिया, बामसेफ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदेव जांगड़ा, मूलनिवासी संघ के अभिरंजन गौतम, अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव बलवंत धनोरी, मनरेगा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान नरेश रोहेड़ा,खेत मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव कामरेड प्रेम चंद, किसान नेता सतपाल फौजी, सर्व कर्मचारी संघ के के वरिष्ठ नेता ओमपाल भाल, चौथा दर्जा कर्मचारी संघ के जिला प्रधान छज्जू राम, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामपाल शर्मा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के शमशेर कालिया, सुरेश द्रविड़,भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेश बाबा लुदाना, मनोज बौद्ध, हवा सिंह बूरा ने भी भाग लिया, 9 दिसंबर के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक हुई, तथा सभी संगठनों के साथियों ने जिम्मेदारी ली है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होंगे, 9 दिसंबर के पश्चात गांवों,गली, मौहल्लों में जन जाग्रति अभियान चलाया जाएगा,धरने पर आज माम चंद खेड़ी सिम्बल, हजूर सिंह सौंगरी, रामचंद्र मलिक,भरथा किठाना, रणधीर ढुंढ़वा, बलवंत रेतवाल, कलीराम प्यौदा, सतबीर प्यौदा, रामेश्वर तितरम, दलबारा,दरबारा, वीरभान हाबड़ी, सुभाष जांगड़ा आदि भी उपस्थित थे।