सामाजिक सहभागिता से विकसित किए जाएंगे आंगनबाडी केंद्र ……

डीसी निशांत कुमार यादव ने आंगनबाड़ी केंद्रों व सरकारी स्कूलों को विकसित बनाने के लिए को कंपनियों से किया एमओयू

तालाबों को विकसित करने के लिए अदानी विल्मर ग्रुप ने भी प्रदान किया 50 लाख रुपए की राशि का चेक

गुरूग्राम, 23 नवंबर। गुरूग्राम जिला में शिक्षा के विकास और आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में परिवर्तित करने के अभियान को गति प्रदान करने के लिए डीसी निशांत कुमार यादव ने आज निजी कंपनियों के साथ दो एमओयू साइन किए हैं। इस कार्य के लिए अदानी विल्मर ग्रुप में उपायुक्त को सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत 50 लाख रूपए की राशि प्रदान की है।

हरियाणा राज्य सीएसआर ट्रस्ट के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एवीडेंट लिमिटेड कार्पोरेट की ओर से मोनिका व परफेटी वैन मिले के निदेशक साकिया ने जिला प्रशासन के साथ दो एमओयू साइन किए हैं। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि सीएसआर कार्यक्रम के तहत इस सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के लिए इस धनराशि को खर्च किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सहभागिता के लिए कंपनियों की इस पहल को सराहनीय बताया।

इस अवसर पर अदानी विल्मर ग्रुप की ओर से अभिषेक सिंह ने उपायुक्त को 50 लाख की राशि  का चेक भेंट किया। गौरव सिंह ने बताया कि अदानी ग्रुप के सहयोग से जल संरक्षण तथा तालाबों को सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!