जीएल शर्मा ने मोदी से मिल उनके शक्तिशाली एवं कुशल नेतृत्व पर किया साधुवाद

बोले, अब तक के बेमिसाल कार्यकाल के लिए देश मोदी का ऋणी, देश को बरसों बरस मोदी जैसे कुशल एवं सशक्त नेतृत्व की जरूरत

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने कहा कि भाजपा विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार की अब तक की उपलब्धियां बेमिसाल है। आज विकास की जिस डगर पर देश आगे बढ़ रहा है, उसे निरंतर बनाए रखने के लिए मोदी जैसे सशक्त एवं कुशल नेतृत्व की देश को जरूरत है। निश्चित ही देश के मौजूदा परिदृश्य के लिहाज से देश की 140 करोड़ जनता के सामने भाजपा और नरेंद्र मोदी से बेहतर विकल्प कोई नहीं है।

जीएल शर्मा ने उक्त उद्गार पड़ोसी राज्य राजस्थान के नागौर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद व्यक्त किए। बतौर नागौर शहरी जिला प्रभारी के नाते जीएल शर्मा ने रैली में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपनी पूरी टीम के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। अभिनंदन की औपचारिकता के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएल शर्मा से सीधा संवाद कर राजनीतिक चर्चा भी की। मोदी से मुलाकात के बाद जीएल शर्मा ने कहा कि वह खुशी से अभीभूत हैं। उनके लिए इससे बड़ा गौरव का कोई पल नहीं हो सकता। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने न केवल पुरी आत्मियता के साथ उनसे कुशल पूछी बल्कि उनसे राजनीतिक परिदृश्य को लेकर सीधा संवाद भी किया। शर्मा ने कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता के साथ जितनी गर्मजोशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की वह आत्म विभोर कर देने वाली रही।
उन्होंने कहा कि आज देश विकास की नई गति से आगे बढ़ रहा है, देश को वैश्विक स्तर पर हर लिहाज से नई पहचान मिल रही है, वह मोदी जी के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व का ही कमाल है।

अब तक का कार्यकाल… बेमिसाल

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल को बेमिसाल कहना बेमानी नहीं है। राजनीतिक, सामाजिक, कूटनीतिक, शैक्षणिक, रक्षा या लोक कल्याण किसी भी कसौटी पर देखें तो मोदी सरकार की उपलब्धियों की एक लंबी फेहरिस्त है। मोदी सरकार अपने अब तक के कार्यकाल में सक्रिय, जीवंत और बदलाव को तत्पर रही है। कोविड जैसी महामारी के बीच भारत की आर्थिक तबीयत को संभाल कर रखना मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

जीएल शर्मा ने कहा कि वर्षों से लंबित राम जन्म भूमि विवाद का हल मोदी सरकार के कार्यकाल में निकला। यह भाजपा के लंबे धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन की उपलब्धि है। जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 को प्रभावहीन बनाया। यह विषय भाजपा के घोषणापत्र में दशकों से शामिल रहा है। इस फैसले से जम्मू-कश्मीर में शांति लौटी है, आतंकवाद का युग खत्म हुआ है और पाकिस्तान की सरपरस्ती में चलने वाली सियासत का बिल्कुल अंत हो गया है।

असल लाभार्थियों तक पहुंची योजनाएं
जीएल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में अल लाभार्थियों तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। शर्माने तथ्यों के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि 3.45 करोड़ लोगों को पीएम आवास योजना के तहत मकान, उज्जवला योजना के तहत 9.59 करोड़ लोगों को एलपीजी कनेक्शन, जन आरोग्य योजना के तहत 4.44 करोड़ लोगों का मेडीक्लेम से इलाज, किसान सम्मान निधि के तहत देशभर में 12 करोड़ किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की मदद, हर घर जल योजना के तहत 11.66 करोड़ परिवारों को पीने का साफ पानी उल्लेखनीय उपलब्धि है। कोविड महामारी के दौरान 220.67 करोड़ लोगों को वैक्सीन देना अतुलनीय उपलब्धि है।

शिक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्धियां
हरियाणा भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने बीते 9 साल में मजबूती से कदम बढ़ाए। 2014 में जहां देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, अब इसकी संख्या बढ़कर 692 हो चुकी है। 2014 में देश में केवल 6 एम्स थे, इनकी संख्या बढ़कर 24 हो गई है। 2014 में देश में 723 यूनिवर्सिटी थीं, 2023 में इसकी संख्या 1472 हो चुकी है। आईआईटी संस्थान 2014 में 16 थे, अब 23 हो चुके हैं। इसी तरह आईआईएम की संख्या भी 2014 के मुकाबले बीते 9 साल में 20 हो चुकी है।

ऊर्जा और खासकर बिजली उत्पादन की क्षमता किसी देश की वास्तविक क्षमता को आंकने के लिहाज से महत्वपूर्ण होते हैं। बीते 9 साल में भारत ने बिजली उत्पादन क्षमता को लगभग दुगना कर लिया है। भारत में बिजली का उत्पादन 2014 में 2.34 लाख मेगावाट थी, 2023 में बढ़कर यह 4.17 लाख हो चुकी है। 2014 में 13 करोड़ लोगों के पास गैस कनेक्शन थे, 2023 में इसकी संख्या 31 करोड़ हो चुकी है।

यातायात के साधनों को बीते 9 साल में उन्नत मुकाम मिला है। नेशनल हाईवे, एअरपोर्ट और रेल मार्ग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। 2014 तक नेशनल हाईवे की पहुंच 91,287 किमी तक थी जो 2023 में 1.44 लाख किमी से ज्यादा हो चुकी है। 9 साल पहले एअरपोर्ट की संख्या महज 74 थी जो अब दुगुनी यानी 148 हो चुकी है. रेलमार्ग के इलेक्ट्रिफिकेशन का विस्तार भी दुगुने से ज्यादा हुआ है.

वैश्विक धरोहर में भी भारत के मजबूत कदम
यूनेस्को के विरासत स्थल की सूची में भारत के 30 धरोहर स्थल 2014 तक शामिल किए गये थे। बीते 9 साल में इस सूची में 10 धरोहर स्थल और जुड़ गए हैं। संभावित धरोहर स्थल की सूची में भी तीन नाम हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियों में ये उपलब्धियां चमकदार हैं।

जीएल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को इस रूप में भी याद किया जा सकता है कि जो परियोजनाएं लंबे समय से अधूरी थीं और उनके पूरा होने का इंतजार किया जा रहा था, उन परियोजनाओं को मुकम्मल किया गया। 18 साल बाद अटल टनल पूरा हुआ। देश के सबसे लंबे बोगीबील रेल रोड ब्रिज का काम 16 साल से लटका हुआ था वह पूरा हुआ। वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे 10 साल से लटकी हुई परियोजना थी उसे 2 साल में पूरा कराया गया।और भी ऐसी अनेक सी योजनाएं, परियोजनाएं हैं जिनके लिए मोदी सरकार का कार्यकाल भारतीय राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्द होगा। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मौका देकर नरेंद्र मोदी के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व का चुनाव करेगी। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास का जो सपना संजोया है, आने वाले वर्षों में नरेंद्र मोदी का नेतृत्व ही उन्हें पूरा करेगा। इसलिए देश की जनता 2024 में भी देश की प्रगति मैं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

error: Content is protected !!