हरियाणा में गद्दारी की नही वफादारी की शपत दिलाने आए केजरीवाल व भगवंत मान : नवीन जयहिंद

रौनक शर्मा

चंडीगढ़ – वीरवर को जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद अपने साथियों सहित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में बड़े अनोखे ढंग से प्रेस वार्ता को पहुंचे | जयहिंद व उनके साथी सुप्रीम कोर्ट बना ताज अपने सिर पर रखे हुए थे |

टेबल पर गिलास और कटोरियों पर SYL लिखा हुआ था | किसानों के लिये सांकेतिक ट्यूबवेल भी इस प्रेस वार्ता में रखा |

प्रेसवार्ता में नवीन जयहिंद ने SYL के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार की दोगली राजनीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वे आप के कार्यक्रम में जाकर एसवाईएल के पानी को लेकर सवाल पूछेंगे। अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान हरियाणा आएं तो एसवाईएल के पानी का जवाब लेकर आएं। उन्होंने कहा कि SYL पर दोगली नीति नहीं चलेगी। पंजाब के सीएम जो अपने यहां रहते हैं तो एक भी बूंद पानी नहीं देने व एसवाईएल के निर्माण ना करने के बयान देते हैं। जबकि आम पार्टी हरियाणा में आती है तो केंद्र सरकार पर इसका ठिकरा फोड़ती है। जयहिंद ने आगे कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के 2002, 2004, 2016, 2023 के आदेश के बावजूद हरियाणा को SYL का हक़ का पानी नहीं मिल रहा है |

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा पंजाब का छोटा भाई है और बड़ा भाई हमेशा ही छोटे भाई के लिए बड़ा दिल रखता है | किसान आन्दोलन में हरियाणा के लोगों ने पंजाब के किसानों के लिए दूध पिलाया है तो पंजाब अब हरियाणा के किसानों को हक़ का पानी तो दे ही सकता है | वैसे भी पंजाब की जनता हरियाणा को पानी देना चाहती है लेकिन राजनीतिक दल इस पर सिर्फ राजनीति कर रहे है | हरियाणा के किसान दूध या दारू नही पानी मांग रहे है वो भी जो माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया है |

जयहिंद ने कहा कि वे पूरे हरियाणा की जनता से अपील करते है कि वे SYL पर चले इस पानी के धर्मयुद्ध का हिस्सा बने व सोशल मीडिया पर वीडियो बना कर सरकार तक जनता की आवाज पहुचाएं | साथ ही सभी दल चाहे किसान संगठन या सामाजिक संगठन, कलाकार, खिलाड़ी, एकजुट हो कर SYL के हरियाणा के हक़ के पानी की मांग सुप्रीम कोर्ट के सामने गुहार लगायें की हरियाणा को जल्द से जल्द अपने हक़ का पानी मिले

जयहिंद बोले केवजरीवाल व भगवंत मान यह लें शपथ

नवीन जयहिंद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान यह शपथ लें, कि हम हरियाणा के हक का पानी लेंगे, हम सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानेंगे। हम हरियाणा के ढाई करोड़ लोगों से गद्दारी नहीं करेंगे, एसवाईएल पर दलाली नहीं करेंगे। दोगली बात नहीं करेंगे और हम माता-बहनों को पीने के गंदे पानी से मुक्ति दिलाएंगे। हरियाणा के 10 लाख एकड़ बंजर जमीन के लिए पानी लेकर आएंगे। जिस पर प्रदेश के किसान 40 लाख टन अनाज उगा सकते है। हम 60 प्रतिशत अशुद्ध पानी पीने वाले लोगों के लिए एसवाईएल का पानी लेकर आएंगे। अगर हम यह शपथ नहीं लेंगे तो हम हरियाणा के गद्दार कहलाएंगे और जनता जूतों की माला व झाड़ू मारकर स्वागत करें।

हरियाणा की महिलाओं ने करवां चौथ पर माँगा SYL का पानी

हरियाणा की महिलाओं ने भी नवीन जयहिंद की SYL पानी का धर्मयुद्ध की मुहिम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कारवां चौथ पर प्रदेश की महिलाओं ने अपने पतियों से अगले साल SYL के पानी से ही अपना व्रत खोलने का वचन लिया। महिलाओं ने कहा कि अगर अगले साल SYL का पानी नहीं तो वे व्रत भी नहीं करेंगी।

सोशल मीडिया पर महिलाओं के समर्थन व अपने पतियों से लिए इस वचन की विडियो वायरल हो रही है।

दीपावली पर एक दिया एसवाईएल के नाम का लगाएं

साथ ही जयहिंद ने कहा कि दीपावली पर भी सभी लोग एक दिया एसवाईएल के पानी के लिए जरूर लगाएं।

जयहिंद बोले : जिम्मेदारी से ना भागे केजरीवाल व मान

जयहिंद ने कहा कि पहली जिम्मेदारी पंजाब सरकार की है। दूसरा फर्ज केंद्र सरकार का है। इसलिए पंजाब सरकार अपनी जिम्मेदारी से ना भागे। आम आदमी पार्टी अपनी स्थिति स्पष्ट करके हरियाणा में आएं। हरियाणा में केजरीवाल, भगवंत मान व पंजाब के मंत्री किस मुंह से आ रहे हैं। जयहिंद ने सीएम मनोहर लाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व प्रदेश के सांसदों से मिलने का समय मांगा। ताकि एसवाईएल के मुद्दे पर चर्चा हो सके।

कलाकार व खिलाड़ियों से आवाज बुलंद करने का किया आह्वान

जयहिंद ने हरियाणा के सभी कलाकरों व खिलाड़ियों से की अपील की कि वे भी एसवाईएल के मामले में आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी नहीं आने के कारण हरियाणा के 60 प्रतिशत लोग अशुद्ध पानी पी रहे हैं। जिसके कारण लोगों की उम्र भी घटती जा रही है। 5 से 10 साल लोगों की उम्र घट गई है। जयहिंद ने कहा कि वे सरकार से ना तो दारू मांग रहे हैं और ना ही दूध। वे तो पीने के लिए मानी मांग रहे हैं।

SYL “पानी का धर्मयुद्ध” मुहीम के लिए जारी किया मिस्ड कॉल नम्बर

नवीन जयहिंद ने SYL पर “पानी का धर्मयुद्ध” पर समर्थन के लिए हरियाणा की जनता 7027822822 पर मिस कॉल कर दे सकते है या अपना नाम पता लिखकर MSG कर सकते हैं |

error: Content is protected !!