विगत 4 सालों में खट्टर जी के जनविरोधी राज से भाजपा की स्थिति यह हो गई कि वह गांवों में घुस भी नही पा रही है : विद्रोही
कांग्रेस व कांग्रेस नेतृत्व पर भाजपा के सत्ता बल पर किये जा रहे भारी दुष्प्रचार का आमजनों पर कोई असर नही पड़ रहा : विद्रोही
लोकसम्पर्क विभाग अपनी विज्ञप्तियों द्वारा मीडिया बयानों में बेमिसाल व भारी खुशहाली का राज बता रहा है जबकि जमीनी धरातल पर आमजनों में भाजपा राज प्रदेश के अब तक के इतिहास का सबसे जनविरोधी राज है। विद्रोही

25 अक्टूबर 2023  – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा खट्टर राज के नौ साल को लोकसम्पर्क विभाग अपनी विज्ञप्तियों द्वारा मीडिया बयानों में बेमिसाल व भारी खुशहाली का राज बता रहा है जबकि जमीनी धरातल पर आमजनों में भाजपा राज प्रदेश के अब तक के इतिहास का सबसे जनविरोधी राज है। विद्रोही ने कहा कि वहीं जमीन पर लोगों के आशीर्वाद से पूरे हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है। हरियाणा की जनता जनविरोधी, साम्प्रदायिक, फासिस्ट भाजपा को हरियाणा की सत्ता से खदेडने व कांग्रेस को फिर से प्रदेश की सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। कांग्रेस व कांग्रेस नेतृत्व पर भाजपा के सत्ता बल पर किये जा रहे भारी दुष्प्रचार का आमजनों पर कोई असर नही पड़ रहा। जितना भाजपा सत्ता दुरूपयोग से कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है, उतनी ही ताकत से जनता कांग्रेस के पक्ष में लामबद्ध होकर भाजपा का सफाया करने व कांग्रेस को भारी बहुमत से सत्ता में लाने का मन बनाती जा रही है।  

विद्रोही ने कहा कि सत्ता बल पर भाजपा के मंत्री-संतरी मीडिया बयान बहादुर बनकर भाजपा खट्टर सरकार के 9 साल के राज को बेमिसाल बताने की जुमलों की जुगाली कर रहे है जबकि भाजपा का 9 साल का राज इतना बेमिसाल रहा कि 2014 में 47 विधानसभा सीट जीतने वाली भाजपा 2019 में 40 सीटों पर सिमटी व जिस कांग्रेस की 2014 में 15 सीटे थी, उसकी 2019 में उतनी ही सीटे बढ़कर 31 हो गई। 2019 में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने व कांग्रेस के प्रति भारी दुष्प्रचार करके पानी की तरह धन बहाकर भी भाजपा बहुमत से दूर 40 सीटों पर ही सिमट गई और कांग्रेस ने विपरित परिस्थितयों में भी जनता के आशीर्वाद से 31 सीटे जीती। विद्रोही ने कहा कि विगत 4 सालों में खट्टर जी के जनविरोधी राज से भाजपा की स्थिति यह हो गई कि वह गांवों में घुस भी नही पा रही है। अक्टूबर 2024 चुनावों में जनता कांग्रेस को 65-70 सीटों पर जिताने व भाजपा को 15 सीटों से नीचे समेटने का मन बना चुकी है। विद्रोही ने कहा कि सत्ता बल पर भाजपा 7-8 माह जितना फडफ़ड़ा सकती है फडफ़ड़ा ले, अक्टूबर 2024 में कहीं की ईंट का रोड़ा इक्कठा करके बनाया भाजपा का सत्ता महल तिनकों की तरह बिखर जायेगा और जनता के आशीर्वाद से जनहितैषी कांग्रेस की हरियाणा में सत्ता वापसी होगी। 

error: Content is protected !!