भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने अपने जन्मदिन पर पंचकूला स्थित माता मनसा देवी के चरणों में नतमस्तक हो प्रदेश व देश के लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की
–   धनखड़ ने सभी का जताया आभार, बोले-कार्यकर्ताओं से लगातार होता रहता हूं मोटिवेट

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का 63वां जन्मदिवस सोमवार को बादली विधानसभा के हसनपुर गांव में कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से उत्सव की तरह मनाया। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने आज प्रातः अपने जन्मदिन पर पंचकूला स्थित माता मनसा देवी के चरणों में नतमस्तक हो, पूजा अर्चना कर, उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेश व देश के लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। पंचकूला से बादली हलके के गांव हसनपुर आते समय रास्ते  में भी भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं, विधायकों व सांसदों ने प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया और उन्हें फूल मालाएं पहनाकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

बादली विधानसभा के गांव हसनपुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ के जन्मदिन को मनाने और उनके स्वागत के लिए भव्य व्यवस्था की हुई थी। सेवा भाव के साथ निःशुल्क स्वास्थ जांच की गई।  कई स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।  जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष हसनपुर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ व उनके उत्साह को देखते हुए कार्यक्रम स्थल एमआर स्कूल तक पहुंचने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पहले ही गाड़ी से उतर गए और पैदल ही चलने लगे। कार्यकर्ता ओम प्रकाश धनखड़ जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नाचते गाते प्रदेश अध्यक्ष के साथ आयोजन स्थल स्कूल तक पहुंचे।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जयघोष के नारे लगाने शुरू कर दिए। कार्यकर्ताओं के उत्साह और उमंग को देखकर प्रदेश धनखड़ भी गदगद हो गए। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस भव्य आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का वंदन करता हूं और अभिनंदन करता हू।  बताते चलें कि इस बार कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिन मनाने की बादली विधानसभा में ही खास तैयारियां की थी। प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन खास हो इसके लिए भंडारा और स्वास्थ्य कैंप का आयोजन भी किया गया था।

जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हलके की सरदारी, संत-महात्माओं, खापों और सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारी, कलाकारों, खिलाड़ियों व समाज के सभी तबकों से आज उन्हें काफी प्यार, सम्मान और आशीर्वाद मिला है, इसके लिए मैं सभी का हृदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि आज मेरे जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के कार्य किए, कहीं रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य कैंप लगाए गए तो कहीं पर हवन व भंडारा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार, उनकी मेहनत और व्यवस्था देखकर मैं भाव विभोर हूं। मैने सोचा भी नहीं था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने अभिभूत करने वाला नजारा आज प्रस्तुत किया है। पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में श्री धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता ही मुझमें जोश भरते हैं और लगातार मोटिवेट करते रहते हैं।

— नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के जरिए दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया के जरिए भी एक ही दिन पहले ही नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देेनी शुरू कर दी थी। आज भी भाजपा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं, आपके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ़ रही है, मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु कामना करता हूं। प्रदेश प्रवक्ता कर्मबीर सैनी, शीशपाल जिंदल, रामराजी शर्मा, कर्मबीर सैनी, शमशेर सिंह खरक, विकास वाल्मिकी, सुरेंद्र सिंह हुड्डा ने भी श्री धनखड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

152-डी पर कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने धनखड़ का किया स्वागत

पंचकुला से झज्जर आते राष्ट्रीय राज मार्ग 152-डी पर कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। इसी तरह विधायक सुभाष सुधा, विधायक विनोद भ्याना, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, लक्ष्मन नापा,  प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, जिला अध्यक्ष रवि बतान, पूर्व विधायक कालका श्रीमती लतिका शर्मा,  पूर्व चेयरमैन सरदार हरपाल चीका ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ जी के जन्मदिन पर पुष्प गुच्छ देकर और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं भाजपा जींद और करनाल के जिला अध्यक्ष राजू मोर और योगेंद्र राणा ने जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, बर्तन और कम्बल देकर प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। अन्य जिलों में भी जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता श्री धनखड़ के जन्मदिन पर सेवा कार्य करके उनके जन्म दिन की बधाईयां दी।

error: Content is protected !!