हरियाणा के प्रथम मुख्य मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी व उड़ीसा के राज्यपाल रहे पंडित भागवत दयाल शर्मा की हैं पुत्र वधू।

गुरुग्राम।। हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, मध्य प्रदेश व उड़ीसा के गवर्नर रहे स्वर्गीय पंडित भगवत दयाल शर्मा की पुत्रवधू आशा शर्मा को विप्र फाउंडेशन हरियाणा में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सोपा गया है।जहां विप्र के पदाधिकारियों ने विप्र फाउंडेशन परिवार ने हरियाणा में आशा शर्मा का स्वागत किया है और कहा हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है आपके सहयोग से विप्र फाउंडेशन अपने राष्ट्रहित वह समाज हित के उद्देश्यों को प्राप्त करेगा।

जिसको लेकर विप्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज,सुनीता शर्मा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री,पंकज जोशी केंद्रीय प्रभारी,कुलदीप वशिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने आशा शर्मा को विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से सुशोभित लिए जाने पर बधाई दी है।वहीं आशा शर्मा ने विप्र फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस दायित्व को बखूबी और निष्ठा से निभाएंगे।फाउंडेशन को ऊंचा उठाने का कार्य करेंगे।कहा अपने ससुर प्रथम मुख्य मंत्री पंडित भागवत दयाल शर्मा के पद चिन्हों पर चल संस्था को ऊंचा उठाने का कार्य करेंगे।इस मौके समाज के मौजीज लोगो ने आशा शर्मा को बधाई दी है।

error: Content is protected !!