– 23 अक्टूबर को कार्यकर्ताओं के बीच गांव हसनपुर में जन्मदिन मनाएंगे धनखड़
– प्रदेशभर के कार्यकर्ता बादली हलके के गांव हसनपुर में पहुंचकर देंगे प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई
– धनखड़ के जन्मदिन के मौके पर मेडिकल कैंप और भंडारा का किया जाएगा आयोजन

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के जन्मदिन को कार्यकर्ता उत्सव की तरह मनाएंगे। 23 अक्टूबर को झज्जर के हसनपुर गांव में प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ के 63वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश से सैंकड़ों कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता को जन्मदिन की बधाईयां देने झज्जर पहुंचेंगे। श्री धनखड़ के जन्मदिन के इस मौके पर मेडिकल कैंप लगाया जाएगा और भंडारा का आयोजन भी होगा।

प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि इस बार प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ अपना 63वां जन्मदिन झज्जर जिला के बादली विधानसभा के गांव हसनपुर में मनाएंगे उनके जन्मदिन को खास बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की आत्मीयता ने प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं में संकल्प शक्ति का विस्तार किया है। नई ऊर्जा का संचार किया है। कर्तव्य पथ पर कर्मठता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

श्री सैनी ने बताया कि श्री धनखड़ का प्रत्येक क्षण कर्मक्षेत्र को समर्पित है। वे कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु साधना में जुटे हुए हैं। नवरात्रि के पवित्र व पावन पर्व पर श्री धनखड़ हर रोज 9 कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनके परिवार व अन्य कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। शक्ति के इस पर्व पर कार्यकर्ताओं को धर्म व समाज हित के कार्यों के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष की सादगी व मिलनसार स्वभाव से कार्यकर्ता भी गदगद हैं।  अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ही कार्यकर्ता और भाजपा नेता सोशल मीडिया के जरिए खुशी का इजहार कर रहे हैं और उनके स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना कर रहे हैं।

श्री सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ अपने लगातार किए जा रहे कार्यों से लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाएं रखने और सीधे जुड़े रहने का लगातार प्रयास करते रहते हैं। नवरात्रि के दौरान भी ओम प्रकाश धनखड़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ एक प्रचारक की भूमिका में दिखाई दिए। उन्होंने नवरात्रि के दौरान रोजाना 9 कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनके परिवार से मिलने का संकल्प भी पूरा किया।

अरिवंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के इस संपर्क अभियान की खास बात यह रही कि वो अचानक कार्यकर्ताओं के घर एक सूचना देकर पहुंचे और कार्यकर्ता के पूरे परिवार के साथ बैठकर उनके हालचाल जाने और पारिवारिक विषयों पर चर्चा की। धनखड़ के इस संपर्क अभियान से कार्यकर्ता भी गदगद रहे। सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नवरात्रि में किए गए संपर्क अभियान से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है और कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष के घर पर आने से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी लगातार प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से अलग-अलग तरीके से संपर्क बनाए रखने के कार्यक्रम करते रहे हैं। श्री सैनी के मुताबिक यही कारण है कि आज हरियाणा में पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या तेजी से बढ़कर लाखों में पहुंच गई है।