– सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर आरडब्ल्यूए, जागरूक नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से शहर की सफाई व्यवस्था को किया जाएगा बेहतर
– सफाई व्यवस्था के लिए कई आरडब्ल्यूए व नागरिकों को निगम द्वारा टै्रक्टर-ट्रॉली व मैनपावर करवाई जा रही है उपलब्ध
– अन्य इच्छुक आरडब्ल्यूए, जागरूक नागरिक व वरिष्ठ नागरिक नगर निगम से संसाधन मुहैया करवाने के लिए करें संपर्क
– शहर की सफाई व्यवस्था में लगी 7 एजेंसियों को काम करने वाले कर्मचारियों को नियुक्त करने के पहले ही दिए हुए हैं निर्देश

गुरूग्राम, 20 अक्तुबर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने कमर कस ली है। इसके तहत कई आरडब्ल्यूए, जागरूक नागरिकों व वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में नगर निगम जुट गया है। नगर निगम का प्रयास है कि हड़ताल का असर शहर में आगे ना पड़े।

इसके तहत कई आरडब्ल्यूए व नागरिकों ने नगर निगम से सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने में भागीदारी करने की इच्छा जताई है। इसके तहत नगर निगम गुरूग्राम द्वारा उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली व मैनपावर उपलब्ध करवा दी गई है और अन्य इच्छुक आरडब्ल्यूए व नागरिक भी नगर निगम गुरूग्राम से संसाधन मुहैया करवाने के लिए संपर्क कर रहे हैं। नगर निगम का प्रयास है कि अब आगे हड़ताल का असर शहर में नहीं होने दिया जाएगा तथा आरडब्ल्यूए व नागरिकों के सहयोग से सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। इस प्रयास से शहर में सकरात्मक परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं तथा आरडब्ल्यूए व नागरिक आगे बढक़र शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुट गए हैं।

नगर निगम गुरूग्राम द्वारा ऐसे सफाई कर्मचारियों से भी आह्वान किया गया है, जो काम करना चाहते हैं तथा शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने में अपनी भागीदारी करना चाहते हैं। उन कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए 7 एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश पहले से ही दिए हुए हैं।

error: Content is protected !!