छत्तीसगढ़ में भाजपा को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, पीएम के सारे कार्यक्रम हुए फेल

चंडीगढ़, 7 अक्तूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से भाजपा नेता बौखला गए है और अनाप-शनाप भाषा का प्रयोग कर रहे है, यह उनकी ओछी मानसिकता और बौखलाहट को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ में भाजपा को ढूंढने से उम्मीदवार नहीं मिल रहे है और वहां पर पीएम के जो कार्यक्रम हुए है पूरी तरह से फेल साबित हुए है। उन्होंने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी जाएगी।

मीडिया को जारी एक बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि आजकल भाजपा नेतृत्व जिस प्रकार की भाषा का कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रयोग कर रहे है ठीक वैसी ही भाषा उसके कार्यकर्ता और नेता बोल रहे है, इस प्रकार की भाषा का प्रयोग भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस की देश में लोकप्रियता बढ़ी है उसका जनाधार तेजी से बढ़ रहा है जिससे बौखलाई भाजपा सारी मर्यादा पार कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनाप शनाप बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जहां पर जाते है लोगों की भीड़ उमड़ती है क्योंकि जनता भाजपा सरकार से छुटकारा पानी जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी जमीन खिसकती दिख रही है जिससे वह असम्मानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे है।

उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी, वहां पर शुक्रवार को प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम था, वहां पर जुटी भीड़ ने साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का है। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम से लोगों में उत्साह बढ़ा है जोश बढ़ा है। लोगों का अपार प्रेम और सहयोग मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस पर पूरा भरोसा करती है विश्वास करती है। भाजपा को वहां पर ढूंढे से उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे हैं, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हुआ जो पूरी तरह से फेल रहा। भाजपा नेता अपनी जमीन तलाश रहे है जबकि जमीन उनके पैरों तले से खिसक चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रति जो टिप्पणी की गई है उससे भाजपा नेताओं की ओछी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी जाएगी। सीडब्ल्यूसी की नौ अक्टूबर को बैठक है।

error: Content is protected !!