खट्टर सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है: अनुराग ढांडा

लाखों टन धान मंडियों में पड़ा, सरकार खरीद की सही व्यवस्था नहीं कर रही है : अनुराग ढांडा
बाजरे की क्वालिटी खराब बता कर प्राइवेट हाथों में फसल बेचने पर मजबूर किया जा रहा: अनुराग ढांडा
एमएसपी पर नहीं हो रही है फसलों की खरीद: अनुराग ढांडा
किसानों को पोर्टल की वजह से परेशान होना पड़ रहा है: अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी किसानों के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी: अनुराग ढांडा
अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी : अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर – आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने बुधवार को किसानों की फसलों की खरीद ना होने, एमएसपी पर खरीद न होने और मंडियों में अव्यवस्था होने के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा की हरियाणा सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। मंडियों में किसान अपनी फसल लेकर बैठे हैं, कभी उन्हें गेट पास नहीं मिलता है, कभी कहते हैं टोकन नहीं है। कभी उनकी पोर्टल की डिटेल नहीं मिल रही है। ऐसे अनेकों तरीके अपना कर किसानों को प्रताड़ित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि लाखों टन धान किसानों का मंडियों में पड़ा है, लेकिन सरकार खरीद की व्यवस्था नहीं कर रही है। इसलिए किसान बेबस होकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने खरीद शुरू होने से पहले मंडियों में व्यवस्था के बड़े बड़े दावे किए थे, लेकिन खरीद न होने से सरकार ने सभी दावों की पोल खुल गई।

उन्होंने कहा कि धान के साथ मंडियों में किसान बाजरा भी लेकर आ रहे हैं। मंडियों में बाजरे की क्वालिटी को खराब बताया जा रहा है, इससे किसान फसल प्राइवेट हाथों में बेचने को मजबूर हैं। वहीं पोर्टल की दिक्कत के कारण धान की खरीद नहीं हो रही। उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर से अपील करते हुए कहा कि किसानों की पोर्टल की दिक्कत का जल्द से जल्द समाधान कर धान की खरीद को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर बारिश हो गई तो लाखों क्विंटल धान मंडियों में ही खराब हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले ही बाढ़ से प्रभावित 13 जिलों के किसानों को भारी नुकसान हुआ था। अगर, समय से फसलों की बिक्री नहीं हुई तो कर्ज में दबे किसान एक एक पैसे ले मोहताज हो जायेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर से प्रदेश की सभी मंडियों में अधिकारी भेजकर जल्द से जल्द खरीद शुरू करवाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही मंडियों में व्यवस्था करवा कर खरीद शुरू नहीं करवाई गई तो मजबूरन आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर कर किसानों की समस्याओं का समाधान करवाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता मंडियों में जाकर किसानों के साथ खड़े होंगे और उन्हें एमएसपी दिलवाने का काम करेंगे।

You May Have Missed