सेवा पखवाड़ा के तहत चिकित्सा प्रकोष्ठ के मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे शर्मा

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के पूर्व चैयरमेन जीएल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में बनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत सरस्वती विहार स्थित केके क्लीनिक में मुफ्त स्वास्थ जांच शिविर का शुभारंभ किया। जीएल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निर्णायक नेतृत्व और दूरदर्शिता से भारत को विश्व पटल पर विकास और प्रगति का पर्याय बनाया है। यही कारण है कि आज मोदी देश के सर्वप्रिय नेता हैं।
शर्मा ने कहा कि मोदी ने भारत की सनातन संस्कृति के साथ-साथ विश्व की प्रत्येक संस्कृति को पूर्ण सम्मान देने का काम किया है। देश के कर्मयोगी प्रधानमंत्री का सेवाभाव भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए आदर्श है। जीएल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से जन कल्याणकारी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से मोदी ने असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है। उनका जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। आज देश का हर वर्ग चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा है। निस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा में समर्पित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदचिन्ह पर चलते हुए प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल भी हर हर वर्ग के कल्याण को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। अपने 9 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश को प्रगति की नई राह पर बढ़ाया है। आज प्रदेश में बगैर भेदभाव के समान विकास कार्य हो रहे हैं। हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे के साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सेवा ही संकल्प को आत्मसात कर प्रदेश की प्रगति में सहायक बन रहा है। इसीलिए देश और प्रदेश की जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

मुफ्त जांच शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, दंत चिकित्सकों, सामान्य रोग विशेषज्ञों ने सैकड़ो मरीजों की जांच की। इस दौरान मरीजों की मुफ्त फिजियोथैरेपी भी की गई। साथ ही कान और खून की जांच भी मुफ्त की गई। शिविर के शुभारंभ अवसर पर सीएम विंडो के एमिनेंट सिटिजन महेश वशिष्ठ, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रतीक शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ हनीश बजाज, डॉ विजय कपूर, डॉ रामवीर गोस्वामी, डॉ योगेश तनेजा, डॉ हरिओम वशिष्ठ, डॉ ईश शर्मा, डॉक्टर मयंक पुष्कर, डॉ सुरेश पुनीर, डॉ ऋषि राजवंशी, शिवम सिंह, दीपक और कविता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आंखों के 100 से अधिक मरीजों को मुफ्त चश्मा भी दी गई।

error: Content is protected !!