भाजपा के पदाधिकारियों ने दर्जनों कार्यकर्ताओं समेत थामा जन सेवक क्रांति पार्टी  का दामन

धूमधाम से मनाया गयी जन सेवक क्रान्ति पार्टी की दूसरी वर्षगांठ
प्रदेश भर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के लिए कसी कमर
प्रदेश को भ्र्ष्टाचारियों के चुंगल से बचाने में अहम भूमिका निभाएगी जन सेवक क्रांति पार्टी : अंकित अलघ

गुरुग्राम : जन सेवक क्रान्ति पार्टी की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर मिलेनियम सिटी में सर्व समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।  कार्यक्रम के आगाज से ही रागनी कलाकारों ने सांस्कृति की छटा बिखेर समय बाँध दिया।

हांसी, रोहतक, रेवाड़ी, दादरी, नारनौल समेत प्रदेश भर से हजारों की संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्थानीय बच्चों ने स्वागत गीत पेश किया। इस मौके पर पार्टी की राष्ट्रीय टीम ने मंच के माध्यम से अध्यक्ष अंकित अलघ का जोरदार स्वागत किया एवं इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे समाज के मौजिज लोगों को भी को सम्मानित किया गया।

मंच का बखूबी संचालन करते हुए विख्यात हास्य कवि सुंदर कटारिया ने हरियाणवी नृत्य, भांगड़ा, देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियों के लिए एक एक कर कलाकारों को मंच पर आमंत्रित किया। गुरुग्राम के विख्यात नन्हे कलाकार भाविका एवं पार्थ हिन्दुस्तानी की प्रस्तुति भी सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश दे गयी।

कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए जन सेवक क्रांति पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित अलघ ने कहा की प्रदेश में एक बदलाव का संकल्प लिए हुए जन सेवकों का ये कारवां दिन प्रतिदिन अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता जा रहा है। आज यहां उपस्थित जन सेवकों के सैलाब ने राजनैतिक घरानों और प्रदेश की जनता को लूटने वाले भ्र्ष्टाचारियों की नींद उड़ाने का काम किया है। वो दिन दूर नहीं है जब प्रदेश में जन सेवा की क्रान्ति और बदलाव की आंधी चलेगी। चंद परिवार ही प्रदेश की राजनीति पर अपना दादालाई अधिकार समझने लगे हैं।  लेकिन आगामी चुनावों  आएंगे में जो परिणाम आएंगे, वो सबको चौंकाने वाले होंगे।

पार्टी के सह संस्थापक व महासचिव विक्रांत मक्क्ड़ ने कहा की आज भी हमारे प्रदेश में लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। 24 घंटे बिजली देने के झूठे प्रलोभन, बढ़ता क्राइम रेट, आसमान छूती महंगाई, युवाओं को प्रताड़ित करती बेरोजगारी जैसी अनेक समस्याएं ऐसी हैं।  जिन पर ये नेता लोग एक साजिश के तहत काम नहीं करना चाहते।  ताकि प्रदेश की जनता इन्हीं समस्याओं का ही समाधान ढूंढने में उलझी रहे और वे सरकारी खजाने को लूटने का काम करते रहे।  लेकिन अब सम परिवर्तन का समय आ गया है।  

पार्टी के सह संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य योगेश कटारिया ने अपने जोशीले अंदाज से कार्यक्रम में उमड़े जन सैलाब में जोश भर दिया। योगेश कटारिया ने कहा की अब जन सेवक क्रान्ति पार्टी का उदय ही प्रदेश में भ्र्ष्टाचारियों का काल साबित हुआ।  ईमानदारी का ब्रांड बनकर आज जो प्रदेश की जनता का खून चूसने का काम रहे है। आगामी चुनावों में प्रदेश की जनता जन सेवा पर मोहर लगाकर, कंलक की तरह प्रदेश के विनाश का कारण बन चुके जुमलेबाजों को सिर्फ सत्ता ही नहीं, बल्कि राजनीति से ही दूर भगाने का काम करेगी।  

इस आयोजन में राष्ट्रिय कार्यकरणी के सदस्य वैभव जैन, अभिषेक ठाकुर, मोहन ढींगड़ा एवं कपिल अरोड़ा ,स्वाति ग्रोवर, जितिन यादव, नवीन यादव समेत अनेको कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर वॉइस और राजस्थान के विजेता विशाल सिंह भाटी, आरटीआई एक्टिविस्ट हरिंदर ढींगड़ा,आरटीआई एक्टिविस्ट ओपी कटारिया, अंतर्राष्ट्रीय गुजर महासभा के महामंत्री धर्मेंद्र फौजी, सेन समाज, ब्राह्मण समाज, जाट समाज,पूर्वांचल समाज एवं पंजाबी समाज समेत प्रदेश के अनेक प्रबुद्ध समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवी लोगों ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई।

You May Have Missed

error: Content is protected !!