Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal addressing Digital Press Conference regarding preparedness to tackle Covid-19 in the State at Chandigarh on March 23, 2020.
हरियाणा और भाग लेने वाले देशों के बीच आर्थिक संबंध होंगे और मजबूत
1 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होगा कार्यक्रम
भारत सरकार और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

चंडीगढ़, 31 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल नई दिल्ली में एक विशेष रात्रिभोज कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे, जिसमें पूर्वी और दक्षिण अफ्रीकी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले सम्मानित राजदूत और उच्चायुक्त शामिल होंगे। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य राजनयिक संबंधों को बढ़ावा देना, आर्थिक संबंधों को मजबूत करना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना सहित हरियाणा तथा भागीदारी करने वाले देशों के बीच परस्पर सहयोग के संभावित रास्ते तलाशना है।

यह कार्यक्रम 1 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा जिसमें तंजानिया, केन्या, युगांडा, रवांडा, बुरुंडी, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, दक्षिण सूडान, जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया, सोमालिया, मलावी, मोजाम्बिक, सेशेल्स, मॉरीशस, जाम्बिया, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, नामीबिया, मेडागास्कर और जिम्बाब्वे के राजनयिक भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम सार्थक बातचीत, नेटवर्किंग और साझा अनुभवों का एक भव्य आयोजन होगा जो हरियाणा तथा पूर्वी और दक्षिण अफ्रीकी देशों के बीच समृद्ध विविधता और साझा हितों को उजागर करेगा।

 यह कार्यक्रम वैश्विक सद्भाव और प्रगति को बढ़ावा देने में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी के महत्व को भी दर्शाता है।

 उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने समर्पित विदेशी सहयोग विभाग के माध्यम से अपनी वैश्विक उपस्थिति स्थापित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। एफसीडी को अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दुनिया भर में हरियाणवी प्रवासियों को समर्थन करने का काम सौंपा गया है।

विदेशी सहयोग विभाग ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से 28-29 अक्टूबर, 2021 को चंडीगढ़ में हरियाणा अफ्रीका कॉन्क्लेव सीरीज 1 का आयोजन किया, जिसमें इरिट्रिया, इथियोपिया, घाना, केन्या, मेडागास्कर, मलावी, मोजाम्बिक, नाइजीरिया, सेनेगल, तंजानिया, युगांडा और जिम्बाब्वे सहित 12 अफ्रीकी देशों के राजदूत एक साथ आए। यह कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश का अफरीकी देशों के साथ जुड़ने का एक उल्लेखनीय प्रयास था। कॉन्क्लेव के बाद के वर्षों में, विदेशी सहयोग विभाग ने अफ्रीका के साथ संबंधों को गहरा करते हुए अपने प्रयास जारी रखे हंए हैं। इन प्रयासों के साथ-साथ, हरियाणा का विदेश सहयोग विभाग अफ्रीकी क्षेत्र के अन्य देशों के साथ सक्रिय रूप से हरियाणा के मुख्यमंत्री के ‘‘ट्रांसफॉर्मिंग हरियाणा थ्रू ए गो ग्लोबल‘‘ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और बढ़ावा देने के लिए संभावित क्षेत्रों का पता लगाने में अग्रसर है।

error: Content is protected !!