मुख्य सचिव ने जारी किया पत्र

चंडीगढ़, 31 अगस्त – हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यों के सुगम संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों को लिंक अधिकारी के रूप में नामित किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल द्वारा पत्र जारी किया गया है।

श्री कौशल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक सचिव के मामले में 10 ग्रुप बनाये गए हैं। पहले ग्रुप के अंतर्गत- सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग के लिए प्रथम लिंक अधिकारी विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिव तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे। इसी प्रकार, विकास एवं पंचायत विभाग के लिए प्रथम लिंक अधिकारी वन एवं वन्यजीव विभाग के प्रशासनिक सचिव तथा द्वितीय लिंक अधिकारी सेवा विभाग के प्रशासनिक सचिव होंगे। पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के लिए सेवा विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी और विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे।

दूसरा ग्रुप

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के लिए सहकारिता विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा मत्स्य पालन विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। सहकारिता विभाग के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, मत्स्य पालन विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। इसी प्रकार, लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के लिए मत्स्य पालन विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा सहकारिता विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, सहकारिता विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे।

तीसरा ग्रुप

श्री कौशल ने बताया कि विरासत और पर्यटन विभाग के लिए सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, अभिलेखागार विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। इसके अलावा, सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के लिए विरासत और पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा अभिलेखागार विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के लिए अभिलेखागार विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, विरासत और पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। अभिलेखागार विभाग के लिए मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा विरासत और पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। खनन एवं भू विज्ञान के लिए युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, विरासत और पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे।

चौथा ग्रुप

मुख्य सचिव ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग के लिए वित्त एवं आयोजना विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे। वित्त एवं आयोजना विभाग के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के लिए खनन एवं भू विज्ञान विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के लिए श्रम विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, वित्त एवं आयोजना विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। श्रम विभाग के लिए परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी तथा खनन एवं भू विज्ञान विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे। परिवहन विभाग के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, श्रम विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे।

पांचवां ग्रुप

महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, आयुष के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए आयुष के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। आयुष विभाग के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। इसी प्रकार, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा आयुष के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे।

छठा ग्रुप

श्री कौशल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। जबकि स्कूल शिक्षा विभाग के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के लिए खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। खेल विभाग के लिए युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे।

सातवां ग्रुप

नगर एवं ग्राम आयोजना एवं शहरी संपदा विभाग के लिए हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा विदेश सहयोग विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के लिए विदेश सहयोग विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, नगर एवं ग्राम आयोजना एवं शहरी संपदा विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। इसी प्रकार, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के लिए नगर एवं ग्राम आयोजना एवं शहरी संपदा विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, विदेश सहयोग विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। विदेश सहयोग विभाग के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा नगर एवं ग्राम आयोजना एवं शहरी संपदा विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे।

आठवां ग्रुप

ऊर्जा विभाग के लिए सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, लोक निमार्ण (भवन एवं सड़कें) विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग के लिए लोक निमार्ण विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा ऊर्जा विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। लोक निमार्ण (भवन एवं सड़कें) विभाग के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, ऊर्जा विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए ऊर्जा विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी तथा लोक निमार्ण विभाग के प्रशासनिक सचिव तृतीय लिंक अधिकारी होंगे।

नौंवा ग्रुप

गृह विभाग के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी तथा वित्त एवं आयोजना विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के लिए गृह विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी तथा वित्त एवं आयोजना विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे। नागरिक उड्डयन विभाग के लिए क्रिड विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी तथा श्रम विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे। क्रिड विभाग के लिए नागरिक उड्डयन विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे।

दसवां ग्रुप

मुख्य सचिव ने बताया कि हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह एवं प्रधान कार्यकारी अधिकारी, हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के लिए गृह विभाग के प्रशासनिक सचिव प्रथम लिंक अधिकारी होंगे।

श्री संजीव कौशल ने बताया कि आईएएस, एचसीएस अधिकारियों की अनुपस्थिति में विभागों, बोर्डों, निगमों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए उनके अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी पर होने या स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति के कारण रिक्ति या किसी अन्य कारण से 2 दिनों से अधिक के लिए बाहर रहने की स्थिति में संबंधित लिंक अधिकारियों द्वारा कार्य देखा जाएगा। प्रत्येक अधिकारी छुट्टी, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी पर जाने से पूर्व लिंक अधिकारी को सूचित करेगा।

error: Content is protected !!