कहा : “भाई उदय सिंह किला ग्राउंड” नजदीक कमेटी चौंक, में इकट्ठा होंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता।
रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा व किरण चौधरी के नेतृत्व में मिनी सचिवालय तक किया जाएगा विरोध प्रदर्शन।
भाजपा जजपा सरकार द्वारा प्रोपर्टी आईडी,परिवार पहचान पत्र,प्रोपर्टी टैक्स,पेंशन,पोर्टल में हुई धांधली व बाढ़ ग्रस्त एरिया को मुआवजा न देने के विरोध में होगा “जन आक्रोश प्रदर्शन”

कैथल, 10 अगस्त 2023 – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुदीप सुरजेवाला ने आज किसान भवन पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा जजपा के शासन में जनता को दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। प्रोपर्टी आईडी, प्रोपर्टी टैक्स, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, पोर्टल के तहत जनता को भ्रमित किया जा रहा है। जनता के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। रिश्वत व भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर जनता को खुले तौर से लूटा जा रहा है। प्रोपर्टी आईडी का ये मायाजाल जनता के अधिकारों व हितों के साथ खिलवाड़ है।

सुदीप सुरजेवाला ने कहा किप्रोपर्टी आईडी,परिवार पहचान पत्र,प्रोपर्टी टैक्स,पेंशन,पोर्टल में हुई धांधली व बाढ़ ग्रस्त एरिया को मुआवजा न देने के विरोध को लेकर जनता की आवाज बनने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ की प्रभारी व महासचिव कुमारी शैलजा और पूर्व सीएलपी लीडर व विधायक किरण चौधरी के नेतृत्त्व में जन आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। 13 अगस्त, रविवार को कैथल के भाई उदय सिंह किला ग्राउंड, नजदीक कमेटी चौंक पर सुबह 09:00 बजे शहरवासी व कैथल हल्के से कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। ततपश्चात भाई उदय सिंह किला से मिनी सचिवालय तक पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

सुदीप सुरजेवाला ने कैथल हल्के सहित कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।

पत्रकार साथियों के कांग्रेस गुटबाजी को लेकर सवाल का जवाब देते हुए सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि हर नेता अपने तरीके से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है। सबका एक ही उद्देश्य है कांग्रेस को सत्ता में लेकर आना और जनता के हकों के लिए खट्टर सरकार को झुकाना। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, मौजूदा विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

error: Content is protected !!