लक्ष्मण विहार में सीवर समस्या का होगा स्थाई समाधान : जीएल शर्मा

महाजनसंपर्क अभियान के तहत लक्ष्मण विहार के डी-ब्लॉक में निवासियों से रूबरू हुए शर्मा

गुरुग्राम। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा डेयरी सहकारी प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने कहा कि लक्ष्मण विहार के निवासियों की सीवर समस्या का स्थाई समाधान जल्द होगा। यहां के हजारों निवासियों को जल्द ही सीवरी ओवरफ्लो और ब्लॉकेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर नगर निगम ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। निगम पूरे शहर को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है।

जीएल शर्मा पार्टी के महाजनपर्क अभियान के तहत लक्ष्मण विहार के डी-ब्लॉक में पहुंचकर यहां स्थानीय नागरिकों से रूबरू हुए। इस दौरान लोगों ने जीएल शर्मा का फूल मालाओं और बुके देकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम विंडो के एमिनेट सिटीजन महेश वशिष्ठ, उमेश शर्मा, जोगिंदर सिंह योगाचार्य, जयपाल सिंह, ज्ञानी राम, चन्द्रशेखर, मनीष शर्मा, अनायत, ठाकुर सन्तोष, सुनील धिमान, राजेश, गरिमा, सूजाता रानी, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लोगों ने जीएल शर्मा के सामने कॉलोनी की विभिन्न समस्याएं रखी। जिनमें सीवर जाम की समस्या प्रमुख रही। जीएल शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उन्होंने शहर में सीवर जाम का विषय उनके सामने रखा था। मुख्यमंत्री ने तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए उसी समय नगर निगम को जल्द से जल्द से समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दे दिए गए थे। शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे कॉलोनियों की सूची भी मांगी थी, जहां ज्यादा गंभीर स्थिति हैं। वह सूची भी उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंप दी थी। उसके बाद से शहर में सीवर जाम की समस्या को लेकर धरातल पर काम शुरू हो गया है। राजेंद्र पार्क और विष्णु गार्डन के बाद अब लक्ष्मण विहार में भी काम होगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें दस दिन में समस्या के समाधान की बात कही है।

जल्द मिलेगी आठ सुपर सकर मशीनें
उन्होंने कहा कि शहर में सीवर समस्याओं के तत्परता से समधान के लिए नगर निगम के बेड़े में 8 सुपर सकर मशीनें शामिल की जा रही है। फिलहाल यह मशीनें हायर की जा रही हैं। सुपर सकर मशीन हायर करने संबंधी निविदा की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा अगले सप्ताह कार्य अलॉट कर दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि पूर्व में इनके समाधान के लिए विभिन्न एजेंसियों को कार्य दिया जाता था, लेकिन एजेंसियों के पास पर्याप्त मशीनें ना होने के कारण शिकायतों का समाधान समय पर ना होने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ऐस नहीं होगा। जल्द ही नगर निगम अपनी खुद की मशीनें भी खरीद लेगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!