लोक कलाकार हरियाणवी संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक : धनखड़

— प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल करने पर कलाकारों ने कि या धनखड़ का जताया आभार
— फिल्म अभिनेत्री पम्मी मोटन ने भी जताई भाजपा में आस्था

चंडीगढ़, 8 अगस्त। हरियाणा के कई प्रमुख कलाकारों जिनमें बिन्द्र दनौदा, रमेश चहल, श्रीमती इंदु फोगाट, रविना बिश्नोई और श्रीमती पूजा हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों में विश्वास करने और पार्टी द्वारा इन कलाकारों को पूरा मान सम्मान देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ का उनके निवास पर पहुंचकर कलाकारों ने आभार प्रकट किया। कलाकारों ने कहा कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

प्रसिद्ध कलाकार बिन्द्र दनौदा ने  हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाते आठ फिल्में व वेब सीरीज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई और 150 से अधिक गाने लिखे,50 से अधिक गानों में अभिनय किया और ज्यादातर गाने स्वयं गाए। रमेश चहल निदेशक, लेखक व कलाकार चार फिल्में व वेब सीरीज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई। श्रीमती इंदु फोगाट कलाकार व हरियाणा की पहली महिला रैपर,मिस हरियाणा टाइटल विजेता। श्रीमती रबीना बिशनोई हरियाणवी अभिनेत्री ने चार फिल्मों में अभिनय किया। श्रीमती पूजा  हुड्ïडा ने हरियाणवी महिला स्टार जिन्होंने 500 से अधिक गाने और एक हजार से अधिक भजन।

प्रसिद्ध कलाकार बिन्द्र दनौदा और पूजा हुड्डा ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औैमप्रकाश धनखड़ द्वारा उन्हें प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त करने पर उनके निवास पर पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ का आभार प्रकट किया। कलाकारों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसको पूरे मनोभाव से पूरा करेंगे ।  उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीतियों का जोर शोर से  प्रचार करेंगे और फिर से तीसरी बार देश व प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगें।

अभिनेत्री पम्मी मोटन हुई भाजपाई

फिल्म अभिनेत्री पम्मी मोटन  ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में भाजपा ज्वाईन की ।  पम्मी मोटन प्रदेश अध्यक्ष धनखड़  के निवास पर पंहुची और भारतीय जनता पार्टी व पीएम मोदी की नीतियों में विश्वास प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने फिल्म अभिनेत्री पम्मी मोटन को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है।

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सांस्कृतिकवाद को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है। कलाकार संस्कृति के संवर्धन के सच्चे ध्वजावाहक होते  हैं। इसलिए हर कलाकार के दिल में  भारतीय जनता पार्टी के प्रति एक विशेष लगाव देखा जाता है।  धनखड़ ने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि कलाकार अब पार्टी पदाधिकारी हो गए हैं और हर भाजपा कार्यकर्ता की तरह आप भी  पीएम मोदी के मिशन 2024 को पूरा करने के लिए  दिन-रात मेहनत करेंगे। उन्होंने सभी विशेष आमंत्रित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।  इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएम शर्मा, जिला झज्जर प्रभारी महेश चौहान सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous post

हरियाणा के इनोवेटिव टेली-कंसल्टेशन मॉडल की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

Next post

ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में बुधवार को नूंह का दौरा करेगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल

You May Have Missed