मुख्यमंत्री से मिलकर शहर में सीवर जाम की समस्या से कराया था अवगत, सीएम के निर्देश के बाद दोनों कॉलोनियों में शुरू हुआ काम, अन्य में भी जल्द शुरू होगा

गुरुग्राम। वर्षों से सीवर जाम के कारण गंदगी और जलभराव झेल रहे राजेंद्र पार्क और विष्णु गार्डन कॉलोनी के हजारों निवासियों के लिए यह सुखद खबर है। अब दोनों ही कॉलोनियों में सीवर जाम की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। इसके लिए उन्हें एक महीने का और इंतजार करना होगा। कॉलोनियों में नगर निगम ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने रविवार को दोनों कॉलोनियों का दौरा कर सीवर जाम की समस्या के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कॉलोनियों में पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने शर्मा का फूल मालाएं पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और जीएल शर्मा का आभार भी जताया। खासकर महिलाओं ने जीएल शर्मा को आत्मीयता से समस्या से होनी वाली परेशानियों से अवगत कराया। स्वागत से अभिभूत जीएल शर्मा ने लोगों का आभार जताया।

जीएल शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में समस्या आने के बाद उनके निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए दोनों की कॉलोनियों में इस समस्या के स्थाई समाधान के प्रयास आरंभ कर दिए हैं। निगम कर्मचारियों ने स्थाई समाधान के लिए धरातल पर काम आरंभ कर दिया है। एक महीने के भीतर सीवर जाम की समस्या को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दूसरी कॉलोनियों में इसी प्रकार से काम शुरू होगा। आने वाले दिनों में पूरे शहर में कहीं भी सीवर जाम की समस्या का सामना नागरिकों को नहीं करना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि समस्या का पता लगते ही उन्होंने तत्काल निगम कमीश्नर को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री गुरुग्राम की समस्याओं के प्रति कितने गंभीर है। जीएल शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने कई अहम मसले उनके सामने रखे रखे थे, जिनमें शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर जाम का भी एक विषय शामिल था। मुख्यमंत्री को बाकायदा कॉलोनियों के नामों की सूची भी दी गई थी। उन्होंने गंभीर समस्या वाली कॉलोनी की प्रमुखता के बारे में पूछा और जिन कॉलोनियों को गंभीर समस्या के मद्देनजर चिन्हित किया गया था, उनमें तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दे दिए गए थे।

जीएल शर्मा ने कहा कि राजेंद पार्क और विष्णु गार्डन में काम शुरू हो गया है। जल्द ही दूसरी कॉलोनियों में काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान निगम कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के कारण काम मंम थोड़ा विलंब हुआ है। अगर बरसात का मौसम नहीं होता तो अब तक समस्या का समाधान हो गया होता। उन्होंने कहा कि एक महीने का समय भी बारिश की विलंबता के कारण ही लग रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम अपने वादे के अनुसार एक महीने में काम पूरा कर हजारों कॉलोनी वासियों को राहत देने का काम करेंगे और जल्द ही दूसरी कॉलोनी के लोगों को भी राहत मिलेगी। जीएल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने निगम कमीश्नर पीसी मीणा से भी मुलाकात कर उन्हें कॉलोनियों को सूची सौंपी थी। कमीश्नर ने भी इस समस्या के स्थाई समाधान पर तत्काल काम शुरू करने का भरोसा दिया था।

इस मौके पर डॉक्टर गौतम, सीएम विंडो के एमिनेट सिटीजन महेश वशिष्ठ अगस्त वशिष्ठ, यज्ञदत्त शर्मा, सतबीर यादव, बंसी लाल यादव, हरीश सैन, गजानन ठाकुर, योगेश पवार, सतपाल चौधरी, सुनील रेवाडिया, आकाश यादव, हरिओम शर्मा, संतलाल फौजी, देवेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, बादल दहिया, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, सुमित भारद्वाज सैम, राहुल गुर्जर, सोनू ठाकुर, नीरज शर्मा, संजय शर्मा, प्रवीन, मनीष, पवन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!