26 दलों के गठबंधन इंडिया का संकल्प पत्र स्पष्ट करता है कि देश के सामने एक वैकल्पिक राजनीति और सामाजिक, आर्थिक एजेंडा पेश किया जायेगा : विद्रोही
मोदी-भाजपा-एनडीए को कांग्रेस-विपक्ष दलों का गठबंधन इंडिया जनता के आशीर्वाद से करारी मात देगा : विद्रोही

19 जुलाई 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों की बेंगलूरू में हुई बैठक में गठबंधन का नाम इंडियन डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलांयस अर्थात इंडिया रखने का स्वागत करते हुए इसे भारतीय राजनीति में एक गुणात्मक परिवर्तन की दिशा में ठोस कदम बताया।

विद्रोही ने कहा कि कांग्रेस सहित देश के प्रमुख विपक्षी दल जिनकी 11 राज्यों में सरकार है, मिलकर बेंगलूरू में एकजुटता व सर्वसम्मति से अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखकर स्पष्ट कर दिया कि लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र, संविधान, लोकतांत्रिक परम्पराओं, अभिव्यक्ति की आजादी, संवैद्यानिक संस्थाओं को कुलचने वाले मोदी-भाजपा-एनडीए को कांग्रेस-विपक्ष दलों का गठबंधन इंडिया जनता के आशीर्वाद से करारी मात देगा। इंडिया गठबंधन मोदी-भाजपा-एनडीए गठबंधन को लोकसभा चुनाव 2024 में ना केवल सत्ता से बाहर करेगा अपितु लोकतंत्र, संविधन, संघवाद, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भी मजबूत करके देश में हर वर्ग को सामाजिक न्याय मिले, आर्थिक स्वतत्रंता आये और बेरोजगारी, भूखमरी की समस्या खत्म करके सभी नागरिकों के लिए निष्पक्ष-स्वतंत्र न्याय व आगे बढने के समान अवसर सुनिश्चित करेगा।

विद्रोही ने कहा कि 26 दलों के गठबंधन इंडिया का संकल्प पत्र स्पष्ट करता है कि देश के सामने एक वैकल्पिक राजनीति और सामाजिक, आर्थिक एजेंडा पेश किया जायेगा। इंडिया गठबंधन मिलकर देश के सभी नागरिकों को साथ लेकर भारत की गंगा-जामुनी तहजीब, धर्म-निरपेक्षता, सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत करके संघी फासीजम को देश से जड़मूल से उखाडक़र फेंकेगा। वहीं आमजनों के रोज के जुड़े मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट के मुद्दों पर जनविरोधी मोदी-भाजपा सरकार के खिलाफ देश को लामबद्ध करेगा। लोकसभा चुनाव 2024 इंडिया बनाम मोदी-एनडीए के बीच होगा जिसमें इंडिया की जीत तय है। 

error: Content is protected !!