संगठनात्मक कार्यक्रमों में बराबर की भागीदारी निभाएं महिला मोर्चा
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने किया संबोधित
अगले दो महीने में विधानसभा स्तर पर होंगे महिला मोर्चा के सम्मेलन

चंडीगढ़, 8 जुलाई। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। बैठक में पिछले माह हुए कार्याे की समीक्षा की गई और संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सार्थक संवाद हुआ। श्री धनखड़ ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने पिछले नौ वर्षाे के सफल सेवाकाल में महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों और संगठन की रीति नीति के साथ बूथ स्तर और पन्ने तक मोर्चे का प्रभावी ढंग से विस्तार करें। आजादी के अमृत काल मे भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना तभी साकार होगा जब हमारी बहिनें -माताएं संगठन के विस्तारीकरण कार्यों में अपनी भूमिका का दायरा बढ़ाएंगी। बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता दांगी ने मोर्चा के कार्यक्रमों व अभियानों की जानकारी दी।

धनखड़ ने कहा कि महिला मोर्चा अगले दो महीनों में हर बूथ पर दो मजबूत कार्यकर्ता तैयार करें और हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित कर मोदी- मनोहर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें, पात्र महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मददगार बनें। उनका मार्गदर्शन करें कैसे योजनाओं का लाभ लेना है। सेवा की भावना से परोपकार के कार्य करने से संगठन भी मजबूत होगा। श्री धनखड़ ने कहा कि हर घर शौचालय, रसोई गैस, नल से जल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, तीन तलाक पर कानूनी रोक, पंचायतीराज संस्थाओं में बराबर की भागीदारी सहित अनेक ऐसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं । जिनको हम गर्व के साथ कह सकते हैं। धनखड़ ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारा ध्येय है। पीएम मोदी के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने आठ वर्ष पहले भारतीय योग पद्धति को विश्व स्तर मनाने का निर्णय लिया और इस वर्ष को मिलेट वर्ष घोषित किया हुआ है। इसलिए महिला मोर्चा के कार्यकर्मों में बाजरे यानी मोटे अन्न को जरूर स्थान मिले।

धनखड़ ने कहा कि आज आदिवासी समाज की बेटी द्रोपदी मुर्मू देश के सर्वाेच्च राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर रही है। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत के खजाने की चाबी बहिन निर्मला सीतारमण के हाथों में है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के सहकारिता की योजनाओं में प्राथमिकता दी जा रही है। देशभर में महिलाओं द्वारा मोदी सरकार के कार्यों की प्रशंसा हो रही है। यही कारण रहा कि भाजपा 2019 लोकसभा चुनाव में 300 का आंकड़ा पार कर पाई। मिशन 2024 में भी महिलाओं की भागीदारी अहम रहेगी। महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री धनखड़ की ओर से मिले मार्गदर्शन अनुसार कार्यों को पृरी गतिशीलता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और महिला मोर्चा मिशन 2024 के लिए पृरी तरह तैयार है।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू,महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सुनीता दांगी, प्रदेश महामंत्री आशा खेदड़ व अंजली मिश्रा, पूर्व विधायक सरिता नारायण,प्रदेश सचिव ज्योत्सना रोहिल्ला, महिला मोर्चा की सभी प्रदेश पदाधिकारी,लोकसभा एवं जिला प्रभारी , जिला अध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!