पर्यावरण बचाने के दो उपाय, कपड़े के थैले इस्तेमाल व पेड़ लगायें
-पेड़ लगाने के अनुकूल समय का लाभ उठाएं गुरुग्रामवासी
-पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जन की भागीदारी जरूरी
-अशोक विहार में जन जागरुकता सभा में कही यह बात

गुरुग्राम। जन जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करते हुए पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि पेड़ लगाने का यह अनुकूल समय है। हर व्यक्ति पेड़ लगाने का एक अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। यह बात उन्होंने अशोक विहार फेज-1 गली नंबर-5 निकट सीता राम मंदिर गुरुग्राम में कही।

नवीन गोयल ने कहा कि मॉनसून का समय और सावन का महीना चल रहा है। यह समय धर्म और कर्म के लिए बेहद ही खास होता है। हम अपनी धार्मिक भावनाओं से भगवान भोले की आराधना इस समय में अधिक करते हैं। कोई घर पर रहकर भोले को मंदिरों में जलाभिषेक करता है तो कोई हरिद्वार से कांवड़ लेकर आता है। हम सब अपनी भक्ति के भोले बाबा का गुणगान करते हैं। जिस तरह से हम भगवान की आराधना करते हैं, उसी प्रकार से हमें प्रकृति की भी आराधना पेड़ लगाकर करनी चाहिए। प्रकृति को हम अपने लिए बेहतर बना सकते हैं। इसमें हमारा कुछ खर्चा नहीं लगता, बल्कि जरा सी मेहनत लगनी है। अपने घर के आसपास खाली जगहों पर पेड़ लगाएं। बच्चों, बुजुगों के हाथों से पेड़ लगवाएं। किसी की याद में और किसी को यादगार बनाने के लिए पेड़ लगाएं। यह काम एक है और इसे करने के लिए प्रेरण्ेाा कई हो सकती हैं। इसलिए हमें पेड़ लगाने के अभियान को चलाना चाहिए। मॉनसून में कम मेहनत में ही पेड़ लग जाते हैं और बड़े हो जाते हैं। अगर हमारे आसपास कहीं जगह ना हो तो हम बाहर सड़कों के किनारे जाकर पेड़ लगा सकते हैं। शहर के बीचों-बीच डिवाइडर पर पेड़ लगा सकते हैं। हर व्यक्ति कम से कम पांच पेड़ जरूर लगाए। 

नवीन गोयल ने कहा कि हमारे गुरुग्राम में कई सड़कें ऐसी हैं, जहां पर अधिक पेड़ हैं और गर्मी के मौसम में उनकी छाया सुकून देती है। ऐसी सभी सड़कें हो, यह प्रयास होने चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया। क्योंकि ये भी पर्यावरण को बिगाडऩे में भूमिका निभाता है। प्लास्टिक की थैलियां वर्षों तक खत्म नहीं होती। उनके कारण हमारा काफी नुकसान होता है। उन्होंने जनसेवा को समर्पित कैनविन फाउंडेशन के पॉलीक्लिनिक व कैनविन आरोग्य धाम की सेवाओं के बारे में जागरुक करते हुए कहा कि वहां पर लोग अपना उपचार करवाएं। बेहतर सेवाओं की बदौलत ही आज दिनभर इनमें लोगों की भीड़ लगी रहती है। कैनविन आरोग्य धाम में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यहां डायलिसिस, एमआरआई, सीटी स्कैन, डेंटल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं न्यूनतम दरों पर उपलब्ध हैं। इस अवसर पर बिरेन्द्र दलाल, पुष्कर राज शर्मा, संजय उपाध्याय, महेश वशिष्ट, राम मूर्ति रस्तोगी, चन्द्रप्रकाश डागर, ऊषा भारद्वाज, हेमा उपाध्याय, हेमा वर्मा, संतोष कौशिक, बलबीर शर्मा, महेंद्र, एमएम पंथ, कृष्ण यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!