सिरसा में लोगों की समस्याओं पर कुछ नहीं बोले अमित शाह: अनुराग ढांडा
राजस्थान में पहला चुनाव फिर भी हिट रही आम आदमी पार्टी की रैली: अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी से डरी बीजेपी : अनुराग ढांडा
नशे के खिलाफ हरियाणा में जल्द बड़ा अभियान चलाएगी आम आदमी पार्टी: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 19 जून – आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने बीजेपी की सिरसा रैली को फ्लॉप बताते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ता पक्ष की रैली में जनता, किसानों और मुख्य विपक्षी दल को बंधक बना कर रखा गया। हरियाणा में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद अमित शाह की रैली फ्लॉप रही। वहीं सिरसा से महज 150 किमी दूर राजस्थान के श्री गंगानगर में आम आदमी पार्टी की रैली में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। आम आदमी पार्टी का पहला चुनाव होने के बावजूद रैली हिट रही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने लोगों को रोकने के तमाम हथकंडे अपनाए, लेकिन आम आदमी पार्टी के समर्थक और जनता ने रामलीला मैदान को खचाखच भर दिया। अपने लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को सुनने के लिए जनता उमड़ पड़ी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा ने सत्ता में होते हुए भी सिरसा में किसानों, जनता और मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बंधक बना कर सरकारी अमले में कुर्सियों को भर कर रैली को सफल साबित करने की कोशिश की। जबकि सिरसा में एक एक घर में काले झंडो और आम आदमी पार्टी के पोस्टरों ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पांच लेयर सुरक्षा और अनाज मंडी में शेड के नीचे भीड़ जुटने में ही भाजपा नेताओं के पसीने छूट गए। वहीं अमित शाह रैली में कोई घोषणा नहीं कर गए। उन्होंने चार साल पहले फरीदाबाद और पानीपत जिले में दिए भाषण की सिरसा में रिपीट किया। उन्होंने कहा कि ऐसा भी पहली बार हुआ है जब गृह मंत्री आए हों और पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया हो।

उन्होंने कहा कि सिरसा में गृहमंत्री अमित शाह की, जिसमें 5000 कुर्सियों को भरने के लिए भी पुलिस के जवानों को सिविल वर्दी में बैठना पड़ा। वहीं श्रीगंगानगर में आयोजित दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रैली में पंडाल इतना भर गया कि लोगों को बाहर खड़ होकर एलईडी स्क्रीन पर देखना पड़ा। भाजपा अब देश से सिमटती जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अबकी बार जनता आम आदमी पार्टी की कट्टर ईमानदार और काम की राजनीति के साथ जायेगी। कांग्रेस और बीजेपी बदल बदल कर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने सिरसा और प्रदेश के अन्य जिलों में बढ़ते नशे पर बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी नशे के खिलाफ पूरे प्रदेश में बड़ा अभियान चलाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि बीजेपी पानीपत-दिल्ली के चालू हाइवे के फ्लाईओवर का लोकार्पण करवा झूठी वाहवाही लूटने की योजना बना रही है।

error: Content is protected !!