– सोनीपत में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, अंबाला में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, करनाल में अनुराग ठाकुर करेंगे रैली को संबोधित
– प्रदेश में होने वाली रैलियों की सभी तैयारियां पूरी

चंडीगढ़, 15 जून। हरियाणा में होने वाली रैलियों का मैप तैयार हो चुका है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सिरसा से रैली का आगाज करेंगे। वहीं सोनीपत में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी रैली को संबोधित करेंगे तो अंबाला लोकसभा में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और करनाल लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में की जा रही इन रैलियों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 18 जून को सिरसा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और वे स्वयं रहेंगे। इसी तरह 19 जून को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा में होने वाली रैली में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और वे स्वयं शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि  सोनीपत में 20 जून को होने वाली रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान व मंत्री मूलचंद शर्मा संबोधित करेंगे। 24 जून को करनाल लोकसभा की पानीपत में रैली होगी जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रैली को संबोधित करेंगे। 25 जून को फरीदाबाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डा. बनवारी लाल और गुरुग्राम में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और मंत्री ओम प्रकाश यादव शामिल होंगे।  प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 30 जून को हिसार रैली में केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान और जेपी दलाल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रोहतक और कुरूक्षेत्र लोकसभा में होने वाली रैलियों में शामिल होने वाले केंद्रीय नेताओं से अभी समय लिया जा रहा है जिनकी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!