संगठन विस्तार के बाद गुरुग्राम पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता

कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ किया जोरदार स्वागत
हरियाणा में बदलाव के लिए पहला कदम संगठन विस्तार: डॉ. सुशील गुप्ता
2024 में हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

गुरुग्राम, 26 मई – आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता शुक्रवार को गुरुग्राम में पहुंचे। वहां पार्टी कार्यालय में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने एक मजबूत संगठन का निर्माण किया है। हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के लिए संगठन निर्माण पहला कदम है। अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भी फ्री पानी और फ्री बिजली चाहती है। हरियाणा के युवा रोजगार चाहते हैं और जनता ईमानदार सरकार चाहती है। बीजेपी के भ्रष्टाचार और जन विरोधी नीतियों ने प्रदेश के हर वर्ग को सड़कों पर लाने का काम किया है।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जल्द ही ग्राम, ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक के संगठन की घोषणा कर दी जाएगी। 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर राज्य सचिव उमेश अग्रवाल,राज्य सह सचिव अनुराधा शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर, जिला अध्यक्ष धमेंद्र खटाना, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी धीरज यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विंग सारिका वर्मा और महिला जिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

Previous post

दौंगड़ा अहीर उप तहसील मामला: दस सालों से उठ रही मांग को नजरअन्दाज करना सरासर अन्याय- गोमला

Next post

अम्बाला छावनी के अंतिम घर तक बीस फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े पानी, ऐसी व्यवस्था हम कर रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज

You May Have Missed

error: Content is protected !!